गुजरात के सरकारी बसों का बाइस करोड़ रूपये किराया बाकी।

============

खबर गुजरात की हैं। आरोप है की, पिछले तीन साल में पीएम और सीएम के कार्यक्रम में शामिल सरकारी बसों का बाइस करोड़ से अधिक का किराया नहीं चुकाया गया हैं। ये उन बसों का किराया है जिन बसों में प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के सभाओं में लोगो को मुफ्त में ले जाया जाता था।

============

जीएसआरटीसी यानी गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात सरकार ने पिछले तीन वर्षों में राज्य परिवहन निगम की बसों के किराये के बाइस करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान नहीं किया है, जो लोगों को उन कार्यक्रमों में ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई थीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गुजरात के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के मुताबिक इन कार्यक्रमों के लिए कुल चौतीस हजार आठ सौ अड़सठ (34,868) बसें आवंटित की गई थीं। जिनका कुल बकाया बाइस करोड़ रुपए से अधिक हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, जहां वित्तीय वर्ष दो हजार बीस- इक्कीस (2020-21) में लोगों को उन सरकारी कार्यक्रमों में लाने के लिए केवल एक सौ बाइस (122) बसों का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें मोदी या गुजरात के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। वही वित्तीय वर्ष दो हजार बाईस – तेईस (2022-23) में यह संख्या बढ़कर इकतीस हजार दो सौ ग्यारह (31,211) हो गई।

बताते चले की वित्तीय वर्ष दो हजार बीस – इक्कीस वह समय था जब देश कोविड- नाइनटीन महामारी से जूझ रहा था और सभी सभाएं बंद थी। फिर भी इस साल एक सौ बाइस बसों का इस्तेमाल किया गया।

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के लिए कुल चौतीस हजार आठ सौ अड़सठ ( 34,868) बसें आवंटित की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक सरकार ने दो हजार बीस – इक्कीस ( 2020-21 ) के दौरान बसों के किराये के रूप में चौदह लाख सताइस हजार ( 14.27 लाख) रुपये और दो हजार इक्कीस -बाइस (2021-22) के लिए आठ करोड़ इक्कीस लाख ( 8.21 करोड़) रुपये का भुगतान किया, लेकिन चौहत्तर लाख तियालिस हजार (74.43 लाख ) रुपये बकाया रह गया।

वही वित्तीय वर्ष दो हजार बाईस – तेईस (2022-23) में सरकार ने बसों के उपयोग के लिए छियासी करोड़ रुपये का भुगतान किया, लेकिन इक्कीस करोड़ इकतालीस लाख (21.41 करोड़) रुपये अभी भी बकाया हैं।

यानी तीन वित्तीय वर्ष का बकाया मिलाकर बाइस करोड़ सौलह लाख (22.16 करोड़ ) रुपये होता हैं । जिसका भुगतान अभी तक निगम को नही किया गया हैं।

इस मामले को लेकर कई लोगो ने भाजपा की कड़ी आलोचना की हैं। लोगो का कहना है की, राज्य परिवहन की बसें ग्रामीण लोगों के परिवहन के लिए हैं, न कि सरकारी कार्यक्रमों के लिए भीड़ इकट्ठा करने के लिए।

लोगो का मानना है की, जब सरकार बड़े पैमाने पर बसें किराये पर लेती है तो ग्रामीण परिवहन प्रभावित होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here