============
बांग्लादेश को हराकर विश्वकप पर किया कब्जा।
T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार पारी।
=============
दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए चल रहे T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार पारी खेल कर देश गौरवान्वित होने का मौका दिया हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने यह लगातार तीसरी बार T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत हासिल की हैं जो वाकई देश के लिए गर्व की बात हैं।
==============
जो कारनामा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्वस्थ शरीर के साथ नहीं कर सके वो देश की नेत्रहीन भारतीय क्रिकेट टीम ने कर दिखाया।
दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए चल रहे T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर लगातार तीसरी बार शानदार जीत हांसिल की हैं।
मैच जीतने के बाद टीम के कप्तान अजय रेड्डी ने हमेशा आलोचना में रही बीसीसीआई से कहा कि, “मैं बीसीसीआई से एक ही गुजारिश करना चाहूंगा कि आपने हमारे लिए जो संस्था बनाई है इसे थोड़ा और बेहतर कीजिए। इससे ज्यादा से ज्यादा हमारे जैसे खिलाड़ियों को लाभ पहुंचेगा। जो इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनको भी प्रोत्साहन मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा, ‘हमें दया की नजरों से मत देखिए, हमारे साथ भी किसी खिलाड़ी के जैसा ही बर्ताव कीजिए। हम भी भारत की शान बढ़ा सकते हैं, देश को गर्व करने का मौका दे सकते हैं। हम सभी के साथ भी किसी अन्य खिलाड़ी के जैसा ही बर्ताव करें। हमारे साथ दिव्यांग जन के जैसा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए। हमारे साथ भी बिल्कुल वैसा ही व्यव्हार किया जाना चाहिए जैसा दुनिया के बाकी खिलाड़ियों से किया जाता है।”






