क्या अब बामसेफ के भरोसे राजनीति करेंगी कांग्रेस?

============

पूरा देश जानता है की साल दो हजार अठारह से बामसेफ पूरे देश भर में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान चला रहा हैं। लेकिन अब इसका क्रेडिट कांग्रेस उठा रही हैं। आरोप है की कांग्रेस और अन्य विपक्षी गठबंध के एक ग्रुप में बिना इजाजत के बीएस फोर के पोस्टर का उपयोग ग्रुप के डीपी में किया गया है। जिसका ग्रुप एडमिन एक कांग्रेस नेता हैं।

============

पिछले सात दशकों में जो काम कांग्रेस और बीजेपी नहीं कर पाई आज वो काम एससी, एसटी ओबीसी और कन्वर्टेड माइनोरिटीज़ की सबसे बड़ी संगठन बामसेफ ने कर दिखाया हैं।

बामसेफ ने उन सैडकों लोगो को संविधान के प्रति जागरूक किया हैं, जो आज तक संविधान और संविधान में दिए अपने मौलिक अधिकारों से भी अंजान थे।

बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के संगठन जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ ने पूरे देश में बीएस फोर के तहत हजारों कार्यक्रम लगाए हैं।

संगठनों के कार्यकर्ता और हजारों संविधान प्रबोधकों ने बीएस फोर अभियान के तहत कई जागृति शिविर, संविधान जन चेतना रैली, क्लस्टर अधिवेशन और संविधान विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया हैं।

बामसेफ और इसके सहयोगी संगठनों द्वारा बीते सताइस अगस्त, दो हजार तेईस को देश भर के डेढ़ सौ से अधिक जिलों में बीएस फोर के तहत संविधान जन चेतना रैली और क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया।

बामसेफ ने इससे संबंधित एक पोस्टर तैयार किया था । जिसमे क्लस्टर अधिवेशन के बारे में कई जानकारी दी गई थी। जैसे क्लस्टर अधिवेशनों की संख्या, सहभागी जिलों की संख्या, सहभागी संस्था संगठनों की संख्या, सहभागी वक्ताओं की संख्या, सहभागी संविधान प्रबोधकों की संख्या और सहभागी प्रतिनिधियों की संख्या ।

अब आरोप है की इस पोस्टर का इस्तेमाल इंडिया यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप के डीपी में किया गया हैं। जिस ग्रुप का एडमिन कांग्रेस के एक नेता हैं।

इस ग्रुप पर गौर करें तो इसमें आपको बीएस फोर का पोस्टर दिखेगा। जिसमे दो सौ इकहत्तर पार्टिसिपेट्स हैं। और इस ग्रुप का उद्देश्य इंडिया यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी का प्रचार प्रसार करना हैं। जो इस ग्रुप करबायो में साफ साफ लिखा हुआ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here