‘ मूकनायक ‘ समता पत्रकार दीवस…

डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा ‘ मुकनायक ‘ वृत्तपत्र का प्रथम अंक दि. ३१ जनवरी 1920 प्रकशित हुवा था। मूकनायक (102 वर्ष)

युध्दभूमि पर कैसे लडोगे,
लिए हात बिना तलवार। 
बिना पंख के पंछी जैसे,
आंदोलन जो बिन अख़बार।।

जबान बनकर गुंगो की ,
करता जो रखवाली।
कहतें हैं अख़बार उसीको,
पीड़ितों का वाली। 
खबर वो लेता खबर बताकर,
बन जाता आधार।
बिना पंख के पंछी जैसे,
आंदोलन जो बिन अख़बार।।

महान थे जो नायक उनको,
प्रचारतंत्र का महत्व समझा।
आरंभ हुवा फीर दीनबंधु से,
मुकनायक ने इतिहास रचा।
तोड श्रृंखला मुक्त हुवा फिर..
मानवता का रचनाकार।
बिना पंख के पंछी जैसे,
आंदोलन जो बिन अख़बार।।

ज्योतिबा ने राह दिखाई,
शाहूजी ने दिया सहारा।
भिमराव ने किया प्रहार,
पेरियार ने ललकारा।
सावित्री के संग फातिमा,
तान्हूबाई की है दरकार।
बिना पंख के पंछी जैसे,
आंदोलन जो बिन अख़बार।।

रचना-धनंजय झाकर्डे- महाराष्ट्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here