========
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमे एक युवक हाथ में सिगरेट लेकर एक दूसरे युवक पर पेसाब करते हुए दिखाई दे रहा हैं। यह मामला मध्य प्रदेश की हैं और आरोपी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। जबकि पीड़ित अनुसूचित जनजाति से सबंधित हैं।
==========
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में यह बताते हैं की हम संविधान को मानने वाले लोग हैं, हमारे यहां जात-पात, छुआछूत जैसी घटनाएं नहीं होती। लेकिन दूसरी ओर देश में ऐसी कई घटनाएं घटती हैं जो प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान पर प्रश्न चिन्ह लगती हैं।
हाल ही का मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले की हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहा एक द्विज, जिसका नाम प्रवेश शुक्ला है वो एक मूलनिवासी युवक पर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा हैं।
मालूम हो की इस देश में ऐसी घटनाए तब हो रही हैं जब देश में पिछले बहत्तर साल से संविधान लागू हैं। तो जरा सोचिए उस समय इस मूलनिवासी बहुजन समाज के लोगो की जीवन कितनी दयनीय होगी। जब इस देश में संविधान नही थी।
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में जाकर ये दावा करते हैं की भारत में जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नही होता। जबकि देश में हर रोज ऐसी कई घटनाएं देखने व सुनने को मिलती हैं।
बताते चले की अमेरिका में मोदी से भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकार और लोकतंत्र को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया था कि, भारत के डीएनए में लोकतंत्र है और धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है।
लेकिन क्यों? ऐसी घटनाओं में हर आरोपी द्विज ही निकला है, जबकि पीड़ित मूलनिवासी बहुजन समाज से संबंधित रहता है।
हाल ही में घटी मध्य प्रदेश की घटना सीधे जिले की है। जहा कुबरी निवासी द्विज प्रवेश शुक्ला एक मूलनिवासी युवक के शरीर पर पेशाब कर रहा हैं।
आरोपी प्रवेश शुक्ला को बीजेपी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। विपक्ष का आरोप है की इस अमानवीय घटना के आरोपी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है।
विपक्ष का दावा है की, आरोपी प्रवेश शुक्ला सीधी से बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के पूर्व प्रतिनिधि हैं।








