===============
फरवरी में मूलनिवासी संघ का महाधिवेशन।
तीन दिवसीय होगा मूलनिवासी संघ का राष्ट्रीय महाधिवेशन।
===============
फुले-शाहू-अम्बेडकरी विचारधारा पर आधारित मूलनिवासी संघ मूलनिवासियों के हक और अधिकारों के सुरक्षा के लिए जाना जाता हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन के कार्यो के मूल्यांकन हेतु तीन फरवरी से पांच फरवरी तक मूलनिवासी संघ का राष्ट्रीय महाधिवेशन सतना, मध्य प्रदेश में होने जा रहा हैं।
================
आज ब्राह्मणवादी ताकतों का अगर मजबूती के साथ कोई संगठन चुनौती दे रहा हैं, तो वह मूलनिवासी संघ हैं। मूलनिवासी संघ एक राष्ट्रीय स्तरीय संगठन हैं। जो पूर्णरूप से अपने मूलनिवासी महापुरुषों के विचारधारा पर आधारित हैं।
इस संगठन का आधार ही फुले-शाहू-अम्बेडकरी विचारधारा हैं। आपको बताते चले कि एक गैर लाभकारी संगठन के रूप में मूलनिवासी संघ ने हमेशा मूलनिवासियों अर्थात देश के एससी, एसटी, ओबीसी और कनवर्टेड माइनॉरिटी की हितों की रक्षा की हैं।
इस संघठन के सैकड़ो सदस्य हमेसा तन,मन और धन से संविधान की रक्षा के साथ-साथ संविधानवाद को बढ़ावा देते हैं। और अपने द्वारा किये गए कार्यो का मूल्यांकन अधिवेशनों के जरिये करते हैं। साथ ही आगे की रणनीति भी तैयार करते हैं।
इसी क्रम में इस वर्ष यानी 2023 में मूलनिवासी संघ का राष्ट्रीय स्तरीय महाधिवेशन आर० एस० रिसोर्ट, बदखर बाईपास, सतना (मध्यप्रदेश) में होने जा रहा हैं। जिसमे देश-विदेश के कोने-कोने से सैकड़ो लोग उपस्थित होंगे।
इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन की शुरुआत 3 फरवरी, 2023 से होगी। जो 5 फरवरी, 2023 तक चलेगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत तीन फरवरी की सुबह ध्वजारोहण एवं प्रतिज्ञापन से प्रारंभ होगी। जिसके बाद संविधान चेतना रैली और ज्ञापन होगा।
इस तीन दिवसीय अधिवेशन में देश के अति महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी। जिसमे मूलनिवासी बहुजन समाज के कई दिग्गज आपको संबोधित करेंगे। जैसे इस कार्यक्रम के पहले ही दिन यानी 3 फरवरी को ‘मूलनिवासी उद्घोषन सत्र’ के मुख्य अतिथि होंगे नेशनल जनमत के संपादक, मू० नीरज भाई पटेल। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मू० कुशवाहा राकेश महतो साथ ही पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया ( डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मू० हेमराज सिंह पटेल। वही इस सत्र की प्रस्तावना करेंगे मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मू० के० नागराजू, संचालन मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय महासचिव, मू० हनीफ हँसलोद। जबकि इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मू० नयनाला कृष्णा राव।








