कोविड से मृत्यु कोविड योद्धाओं के परिवारों को मुआवजे का क्या?

कोविड योद्धाओं को मुआवजा | Compensation to Covid warriors

*कोविड से मृत्यु कोविड योद्धाओं के परिवारों को मुआवजे का क्या?*
*स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी के बारे में सरकारों की क्या नीति है?* 
*कोरोना से मृत्यु स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी के आंकड़े क्यों नहीं सामने आ रहे?*
*क्या सरकारें बताएंगी की कोविड के कारण कितने बच्चे अनाथ हुए?* 

=== 

कोरोना वारियर्स, कोरोना योद्धा, फ्रंट लाइन वर्कर्स यह शब्द न सुना या न पढ़ा व्यक्ति शायद ही कोई मिल सकता है। डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, पुलिस और पत्रकार आदि को कोरोना योद्धा, कोविड योद्धा कहा गया है। 

आपने यह खबर पढ़ी या सुनी होगी कि कोरोना के कारण 800 से ज्यादा डॉक्टर्स मृत्यू हुए, 400 से अधिक पत्रकार मृत्यू हुए। लेकिन स्वास्थ्यकर्मी नर्स, सफाई कर्मी, पुलिसकर्मी इनके बारे में क्या कभी सोचा है? क्या नर्स, मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मी इनमें कोरोना की वजह से कोई हानि हुयी नहीं?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में बीते एक वर्ष में 422 से अधिक पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गयी थी। यह महाराष्ट्र का आंकड़ा है, अगर प्रत्येक राज्य का आंकड़ा निकालें तो यह कितना हो सकता है इसका आप अंदाजा लगाएं। देश में करीब 15555 से अधिक पुलिस थाने है। 

इसी प्रकार से बात है सफाई कर्मियों की। लेकिन इनके बारे में एकीकृत आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं। हाल ही में एक खबर दिल्ली के अखबारों में छपी की दिल्ली नगर निगम  के कुल 94 कर्मियों की कोरोना के कारण मौत हुई है उनमें से आधे अर्थात 49 सफाई कर्मी है।

आपको बता दें कि देश में 241 से अधिक महानगर पालिका है और सैंकड़ों नगर परिषद। इनको ध्यान में लें तो यह आंकड़ा कितना बड़ा हो सकता है इसपर आप ध्यान दें। प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर भी सफाई कर्मी सफाई करते हैं। इसके अलावा देश भर के अस्पतालों को जोड़ा जाए तो हजारों की संख्या में सफाई कर्मी है जो इस वक्त कोविड मरीजों की सेवा में हैं। घरों से, बाजारों से निकला कूड़ा कचरा तथा अस्पतालों से मेडिकल कचरे को इकट्ठा करना और नष्ट करना अपने आप में जोखिम भरा कार्य है। डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों के जैसे यह भी अपनी जान दांव  पर लगाते  हुए कार्य कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी क्या समस्याएं है? कितने लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है? उनके परिवार को क्या मदद मिली है? इसके बारे में मीडिया में जानकारी ढूंढनी पड रही है।  

गौरतलब है कि जिन्हें कोविड योद्धा कहा जा रहा है, उनमें से जिनकी कोरोना के कारण मृत्यु हुई है उनके परिवार के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने क्या क्या मदद घोषित की है? यह अपने आप में शोध एवं चर्चा का विषय है।

आखिर में आपको बताना चाहेंगे कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश के अनुसार एमसीडी की ओर से वेलफेयर फंड बनाया जा रहा है, जिसके तहत कोरोना वॉरियर की कोरोना से मौत होने पर पांच से दस लाख रुपये दिए जाएं। जय प्रकाश के अनुसार इनके परिवार के सदस्य को नगर निगम में नौकरी दी जायेगी। इनका यह भी कहना है कि इन सफाई कर्मियों के आंकड़े दिल्ली सरकार को दिए जा रहे हैं ताकि दिल्ली सरकार की घोषणा के अनुसार उन्हें एक करोड़ रुपये मिल सकें।

यह सोचने लायक बात है कि कोरोना वारियर्स कोई किसी निगम या जिले के नहीं है। कोरोना न कोई क्षेत्रीय बीमारी है। यह राष्ट्रीय आपदा का विषय है। इसके रोकथाम के लिए जिस प्रकार से केंद्र सरकार और राज्य सरकारें पहल कर रही है, उसी दायरे में यह सवाल मन में उठना स्वाभाविक है कि इन हजारों कोरोना वॉरियर्स जिनकी कोरोना के कारण मृत्यु हुई है उनके परिवार के लिए आर्थिक मुआवजा और सरकारी नौकरी देने पर केंद्र और राज्यों द्वारा सामायिक घोषणा क्यों नहीं की जा रही है?

अभी हाल ही में और के जानकारी सामने आयी है कि केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों ने उन बच्चों के लिए मदद की योजनाओं की घोषणा की है जिनके माता-पिता कोविड के कारण मृत्यु हुए हैं।           

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here