===========
बीते पंद्रह जून, दो हजार चौबीस (15 जून, 2024) को मूलनिवासी संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसमें मूलनिवासी एडवोकेट पंकज कुमार रवि को मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
===============
वर्ष दो हजार चौबीस – पच्चीस (2024 – 25) के लिए मूलनिवासी संघ की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
वर्ष दो हजार तेईस – चौबीस (2023 – 24) की केंद्रीय कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन बीते पंद्रह जून, दो हजार चौबीस (15 जून, 2024) को की गई। जिसमें मूलनिवासी एडवोकेट पंकज कुमार रवि जी को मूलनिवासी संघ के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
सर्वप्रथम बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदन में मूलनिवासी संघ का नाम प्रस्तुत किया। जिसके बाद अन्य मुख्य कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के लिए पांच सदस्यों की एक समिति बनाई गई।
इस समिति में मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी ऐड० पंकज कुमार रवि, मूलनिवासी रामलाल, मूलनिवासी संगीता सिंह, मूलनिवासी हनीफ हंसलोद और मूलनिवासी बी. एल. पांचे शामिल हुए।
समिति ने आपसी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नए कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम और पदनाम का निर्णय लिया।
नए कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मूलनिवासी रामलाल और मूलनिवासी संगीता सिंह, राष्ट्रीय महासचिव के रूप में मूलनिवासी बी. एल. पांचे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में मूलनिवासी हनीफ हंसलोद, राष्ट्रीय संगठन सचिव के रूप में मूलनिवासी रंजित बास्के, मूलनिवासी कुलविंदर लाल और मूलनिवासी ए. पी. बनसोडे को चुना गया।
वही राष्ट्रीय कार्यालय सचिव के रूप में मूलनिवासी संधीर बौद्ध, राष्ट्रीय प्रशिक्षण सचिव के रूप में मूलनिवासी आनंद कुमार और राष्ट्रीय मीडिया सचिव के रूप में मूलनिवासी सोनाली कान्हेकर जी को चुना गया।
जबकि मूलनिवासी संघ के नए कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मूलनिवासी भीम किशोर, मूलनिवासी नरेंद्र सिंह गौतम, मूलनिवासी आदित्य प्रधान, मूलनिवासी शंकर दास, मूलनिवासी पल्लवी खैरे, मूलनिवासी बी. डी. सोंधिया, मूलनिवासी योगेश साहू, मूलनिवासी जयसुख परमार, मूलनिवासी कृष्णमूर्ति और मूलनिवासी एच. आर. गौतम जी को चुना गया।
बताते चलें की मूलनिवासी संघ एक राष्ट्रीय स्तरीय सामाजिक संगठन हैं, जो बामसेफ जैसे विशाल संगठन का एक हिस्सा हैं।
फुले – आंबेडकरी विचारधारा पर आधारित मूलनिवासी संघ पिछले कई सालों से लगातार प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से मूलनिवासी बहुजन समाज को संविधान, संविधान में दिए उनके अधिकार और मूलनिवासी महापुरखों के संघर्षों के प्रति जागरूक कर रहा हैं।








