“मेरे पूर्वज हिन्दू राजपूत थे, इस्लाम स्वीकार किया।”

मेरे पूर्वज हिन्दू राजपूत थे, उन्होंने इस्लाम स्वीकार किया, मेरे परिवार में आज भी कई लोग हिन्दू हैं जिनसे हम मिलते हैं और अच्छे रिश्ते भी है। यह बात किसी कथा या उपन्यास की नहीं है बल्कि बिहार सरकार में अप्लसंख्यक मामलों के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने यह कहा है। 

मंत्री जमा खान ने स्थानीय पत्रकारों को एक सवाल कोजवाब देते हुए कहा कि “मैं हिन्दू राजपूत था, मेरे पूर्वज बैंसवाडा से यहां आये, बैस ठाकुर थे हमलोग, हमारे पूर्वज जयराम सिंह, भगवान सिंह थे। यहां आये, लड़ाई छिड़ी थी, लड़ाई जीते। भगवान सिंह थे वे इस्लाम काबुल कर लिए, मुसलमान बन गए, जो खानदान हम लोगों का है। बगल का परिवार, सरिया गांव है जहां जयराम सिंह का परिवार है।  हम दोनों का आज भी मिलने आने जाना सबकुछ है।”

जमा खान का मानना है कि धर्मपरिवर्तन कोई जबरन नहीं होता प्यार-भाईचारे से होता है, विचार समझ में आये तो हो सकता है। 

मोहम्मद जमा खान ने पिछले वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कैमूर जिला स्थित चैनपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की टिकट चुनाव लड़ा और 24294 वोटों से जीतकर विधानसभा पुहंचे लेकिन अब वे जदयू में शामिल हो गए हैं। वर्ष 2015 में भी मोहम्मद जमा खान ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन 671 वोटों से हारे थे।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भी खुले आम यह स्वीकार किया था कि उनके पूर्वज ब्राह्मण थे। ब्राह्मणों से वे धर्मान्तरित हुए है। 

इस खबर पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है, कृपया कमेंट बॉक्स में लिखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here