बामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय राजेंद्र कुमार गौतम इनकी बेटी डॉ सुजाता गौतम की दिल्ली में उनके निवास पर कल 4 अप्रैल 2021 को पैर फिसल कर गिरने से सिर पर चोट लगने कारण दुखद मृत्यु हो गयी। वह स्नानघर में अचानक से गिर गई और यह दर्दनाक हादसा हुआ।
डॉ सुजाता गौतम 28 वर्ष की थी। उन्होंने ह्यूमैनिटी साइंस से डॉक्टरेट की थी। घर से मिली सामाजिक विचारों से प्रेरणा के कारण हमेशा उनका रुझान सामाजिक कार्य की तरफ रहा। वह उनकी एनजीओ के माध्यम से बच्चों और महिलाओं के लिए कार्य करती थी। हाल ही में दिल्ली में सम्मानित किया जाने वाला था।
इस दुखद घड़ी में बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन गंगाधर, राष्ट्रीय महासचिव आर एस राम, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एस धम्मी, पीपीआईडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी बोरकर इन्होने शोक सन्देश देते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
इस दुख की घड़ी में समस्त बामसेफ परिवार और एमएनटी परिवार उनके साथ खड़ा है l







