=============
एडीआर यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच द्वारा किए गए एक विश्लेषण के मुताबिक़ तेतीस प्रतिशत राज्यसभा सांसदों ने अपने ख़िलाफ़ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। जिसमे बीजेपी के तेईस फीसदी और कांग्रेस के पचास फीसदी सांसद शामिल हैं।
===========
एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच द्वारा किए गए एक विश्लेषण के मुताबिक़, तेतीस प्रतिशत राज्यसभा सांसदों ने अपने ख़िलाफ़ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
इसमें भाजपा के नब्बे राज्यसभा सदस्यों में से तेतीस प्रतिशत ने अपने ख़िलाफ़ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, वहीं कांग्रेस के अठाईस में से पचास फीसदी यानी चौदह सांसद इसी तरह के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
एडीआर और एनईडब्ल्यू यानी नेशनल इलेक्शन वॉच द्वारा किए गए एक विश्लेषण में दो राज्यसभा सदस्यों ने आईपीसी की धारा तीन सौ दो के तहत हत्या से संबंधित मामलों की घोषणा की है।
जबकि चार सांसदों ने आईपीसी की धारा तीन सौ सात के तहत हत्या के प्रयास से संबंधित मामलों के बारे में बताया है।
रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा के दो सौ पच्चीस मौजूदा सांसदों में से पचहत्तर यानी तेतीस प्रतिशत सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं और चालीस यानी अठारह प्रतिशत राज्यसभा के मौजूदा सांसदों ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
यही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा सांसदों की कुल संपत्ति उन्नीस हजार छह सौ दो करोड़ रुपये बताई गई हैं। साथ ही, उनमें से इकतीस यानी चौदह प्रतिशत सांसद अरबपति हैं।
रिपोर्ट में दिए गए विश्लेषण के मुताबिक यह पाया गया कि प्रति सांसद की औसत संपत्ति सतासी दशमलव एक दो ( 87.12) करोड़ रुपये है।
रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के राज्यसभा सदस्यों के पास औसत संपत्ति सैंतीस दशमलव तीन चार (37.34) करोड़ रुपये, कांग्रेस सांसदों के पास औसत संपत्ति चालीस दशमलव सात शून्य ( 40.70) करोड़ , टीएमसी सांसदों के पास औसत संपत्ति दस दशमलव दो पांच (10.25 ) करोड़ रुपये, वाईएसआरसीपी सांसदों के पास औसत संपत्ति तीन सौ संतावन दशमलव छह आठ (357.68 )करोड़ रुपये और टीआरएस के राज्यसभा सदस्यों के पास औसत संपत्ति एक हजार तीन सौ तिरसी दशमलव सात चार ( 1,383.74) करोड़ रुपये की संपत्ति है।
रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा सांसदों की कुल संपत्ति तीन हजार तीन सौ साठ (3,360) करोड़ रुपये है, कांग्रेस सांसदों की कुल संपत्ति एक हजार एक सौ उनतालिस (1,139) करोड़ रुपये है।
वही वाईएसआरसीपी सांसदों की कुल संपत्ति तीन हजार नौ सौ चौतीस (3,934) करोड़ रुपये, बीआरएस सांसदों की कुल संपत्ति पांच हजार पांच सौ चौतीस (5,534) करोड़ रुपये और आम आदमी पार्टी के सांसदों के पास कुल एक हजार एक सौ अड़तालिस (1,148) करोड़ रुपये की संपत्ति है।
इस देश की जनता को सोचना चाहिए क्या वे लोग देश का भला करेंगे जो खुद किसी न किसी अपराध या गंभीर अपराधिक मामलों में फंसे हुए हैं।
ये सांसद, देश के किसान, युवा, महिलाओं और अन्य शिक्षित लोगो के बारे में क्या नीतियां बनाएंगे जिन्होंने खुद अपने गंभीर अपराधिक मामलों की घोषणा की हैं।
इस देश की सरकार ने खुद दावा किया है की, अस्सी करोड़ लोगो को प्रति महीना पांच किलो मुफ्त अनाज दिया जा रहा हैं। अब आप ही सोचिए जिस देश की जनता पांच किलो चावल पर निर्भर हैं उस देश के नेता करोड़ो अरबों की संपत्ति के मालिक हैं।







