=========
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक),नागपुर के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन।
पीपीआई(डी), नागपुर महिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा ।
==============

दिनांक 12 जनवरी, 2023 को राष्ट्रमाता जिजाऊ और सावित्रीबाई फुले जयंती के उपलक्ष में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) नागपुर की ओर से भव्य तरीके से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका विषय था “संवैधानिक अधिकार प्राप्त महिला मनुस्मृतीकी वाहक क्यों?” जिसमे महिलांओ की और से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।
इस भव्य आयोजन में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) नागपूर जिला महिला कार्यकारणी घोषित की गई । जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में मू० वैशाली ताई चौरे को चुना गया। वही महासचिव के रूप में करुणा ताई मेश्राम, संगठन सचिव के रूप में वैशाली ताई हेरे, उपाध्यक्ष के रूप में वंदना ताई गोडबोले एवं वंदना ताई सोमकुवर और कोषाध्यक्ष के रूप में किरण ताई मेश्राम को चुना गया । जबकि सदस्य के रूप में सुजाता सुखे ,सुधा ताई फोपरे, अर्चना ताई शंभरकर , वर्षा ताई पाटील, निशा ताई गजभिये, सीताबाई मेश्राम और प्रेमलता ताई बनकर को चुना गया।
वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मू० अतूल जी कोचे । जबकि प्रस्तावना रखी मूलनिवासी विद्यार्थी संघ नागपुर के प्राची पाटिल ने, मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे पीपीआईडी नागपुर के संगठन सचिव मू० राहुल मडामे, विशेष अतिथि के रूप में मूलनिवासी विद्यार्थी संघ नागपुर से मू० आरती बागडे, संचालन पीपीआईडी नागपुर महिला विंग की वैशाली ताई चौरे, अध्यक्षता की मूलनिवासी सभ्यता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मूलनिवासी अर्चना वैद्य । जबकि उपस्थित मान्यवर एव श्रोताओ का आभार पीपीआईडी नागपुर महिला विंग की मूलनिवासी करूणा मेश्राम जी की ओर से किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला स्तर के सदस्यों समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे । जिसमे मू० तुषार मेश्राम (जिला महासचिव), मू०अविनाश साखरकर (उपाध्यक्ष),
मू० प्रवीण अडीकने (मीडिया,सचिव), रोहन उके, रोहित पाटील,संदीप चव्हाण, संजय पांचभाई, शशांक वाघमारे, सुमित जी कोटांगळे, सुजल गौरखेडे, राजू मेश्राम यशवंत रंगारी, कुंदा गजभिये, अनुराधा मेश्राम, ललिता बाई रामटेके, आशा शेंडे, रुपाली कवाडे, शांती जी वासनिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








