मौलेखाल: सल्ट में पीपीआईडी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सल्ट विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन। 

शनिवार दिनांक 3 अप्रैल को  उत्तराखंड स्थित मौलेखाल में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के   प्रदेश अध्यक्ष  एड. डॉ. प्रमोद कुमार  द्वारा  सल्ट विधानसभा  उपचुनाव कार्यालय का  उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि आज तक सल्ट विधानसभा से कांग्रेस भाजपा बारी-बारी से जीतती आ रही है परंतु दोनों दलों ने आम जनता को ठगने का काम किया है।उन्होंने कहा कि पीपीआईडी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में आ रही है। जिसकी शुरुआत सल्ट विधानसभा से होगी।  साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तन-मन से पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी नंदकिशोर ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके मुझे विधानसभा का टिकट दिया मैं पार्टी को सफलता दिलाने का विश्वास दिलाता हूं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और सभी से पार्टी को जिताने के लिए मेहनत करने की अपील की। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य चुनाव अभिकर्ता विजय कुमार, श्याम प्रसाद, सुंदर लाल, मनोज टम्टा, प्रदीप कुमार, सुरेश चंद्र, नंद राम, रविन्द्र वर्मा, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, जगत प्रकाश, संतोष कुमार, रमेश चंद्र, भगवत कोहली, महेश कुमार, हरीश चंद्र, प्रेम राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here