टोंक, राजस्थान में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न। 

रविवार दिनांक 4  मार्च को बामसेफ़ एवं मूलनिवासी संघ का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर राजस्थान के टोंक में सम्पन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण शिविर में आंदोलन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मूलनिवासी एस एल प्रजापति इन्होने संबोधित किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि, हमारे समाज के दिमागों में ब्राह्मणवादी बीज बोये गए हैं उन्हें जड़मूल से उखाड़कर हमें फूले अम्बेडकरी विचारों के बीज बोने होंगे। कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन का इतिहास पढ़ना और समझना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं ने स्वयं को तैयार करने के लिए स्वयं ही प्रयास करने होते है।

इस कार्यक्रम में 7 वर्षीय लक्ष्य इस बच्चे ने अपना भाषण किया। भाषण में बहुत ही मार्मिक शब्द थे। लक्ष्य ने कहा की “आज हमे संविधान बचाओ नहीं, बल्कि बीएस -4 के माध्यम से संविधान बताओ” को अमल मे लाना चाहिए।” 

कार्यक्रम मे मूलनिवसी संघ के राजस्थान के राज्य संयोजक मा. हंसराज मीना, पूर्व  राज्य प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवसी संघ भंवर लाल सैनी, तथा बामसेफ के राज्य अध्यक्ष राकेश डोरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में भीम सेना, अम्बेडकर विचार मंच, अम्बेडकर टाइगरफोर्स तथा अन्य संगठनों के भी कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेने हेतु शामिल हुए।

कार्यक्रम मे महिलाओ ने भी बड़ चढ़ कर हिसा लिया और संविधान में महिलाओं के अधिकारों की जानकारी को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here