एक तरफ कावड़ियों पर हेलिकाप्टर से फूल और दूसरी तरफ मृत मां के लिए शववाहन तक नहीं।

मृत मां के शव को बेटों को 80 किमी दूर गांव अपनी बाइक पर ले जाना पड़ा। मध्यप्रदेश के शहडोल की घटना का वीडियो वायरल।

देश में एकतरफ कावड़ियों पर हेलिकाप्टर से फूल बरसाए जा रहे हैं, कावड़ियों के पैर दबाए जा रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ अपनी मृत मां के शव को ले जाने के लिए शववाहन नहीं मिलने पर बेटों को मोटारबाइक से जाना पड़ रहा है। आपके लिए यह घटना अब नई नहीं है लेकिन फिर भी आपके लिए जानना जरूरी है।

मध्यप्रदेश के शहडोल से एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप भी इस देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर और उसे चलाने वाली सरकार पर गुस्सा हो जाएंगे।

मध्यप्रदेश के शहडोल को सटे हुए जिला अनुपपुर के गोंडारु गांव की महिला जयमंत्री यादव के सीने में दर्द हुआ तो उसका परिवार उसे शहडोल लेकर आए, जहां जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था, जब उसकी हालत और खराब हो गयी मेडिकल कॉलेज में रेफ़र किया गया। वहाँ उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गयी।

मृत महिला जयमंत्री यादव के शव को ले जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में शव वाहन नहीं मिला, और प्राइवेट वाहन वाले ने 5000 रुपये मांगे। परिजनों के पास इतने रुपये नहीं थे। इसपर महिला के बेटों ने 100 रुपये का एक पटिया खरीदकर, उसे बाइक बांधकर, उस पर शव को रखकर, 80 किमी दूर, अनूपपुर जिले के अपने गांव गुड़ारू पहुंच गए।

साथियों शववाहन न मिलने के कारण परिजनों को अपने मृत सदस्य को घर ले जाने के लिए पैदल तक जाना पड़ा है। इस प्रकार की कई घटनाएं देशभर में घटी है और घट भी रही है। हमने अपनी याददश्त को खंगालना होगा।

इन सारी घटनाओं से देश स्वास्थ्य व्यवस्था की योजनाओं का सच्चा चित्र हमें दिख जाता है। हमें इस बात पर सोचना जरूरी है कि यह किन लोगों के साथ ऐसा घटता है और क्यों घटता है? क्या सरकार इसके लिए कोई योजना नहीं बना सकती। एम्बुलेंस के लिए करोड़ों रुपयों की योजना चलाने वाली सरकारें क्या शववाहन के लिए योजना नहीं चला सकती?

इसपर आप क्या सोचते हैं, कृपया कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें।
अगर आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगती है तो आपके व्हाट्सएप, फेसबूक और अन्य सोशल मीडिया में जरूर शेयर कीजिए। साथ ही एमएनटी न्यूज नेटवर्क के यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें फेसबूक पेज को लाईक व ट्विटर एकाउंट को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here