शांतरशाह में पीड़ित परिवार से मिले मूलनिवासी इंजी. ललित कुमार, कहा बेटी को जल्द मिले न्याय नहीं तो होगा प्रदर्शन।

===============

बीते तीस जून, दो हजार चौबीस (30 जून, 2024) को उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित शांतरशाह में मूलनिवासी ललित कुमार पीड़ित परिवार से मिले और प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय की मांग की। मालूम हो की बीते दिनों एक तेरह वर्षीय नाबालिग के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद मूलनिवासी बहुजन समाज में रोष का माहौल हैं। इस मामले में भाजपा नेता भी मुख्य आरोपी के रूप में शामिल हैं।

===============

हरिद्वार के शांतरशाह में एक नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या कांड को लेकर पीपीआई(डी) यानी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के हरिद्वार सांसद प्रत्याशी इंजी. ललित कुमार पीड़िता के परिवार से मिले।

बीते तीस जून, दो हजार चौबीस (30 जून, 2024) को मूलनिवासी ललित कुमार पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव शांतरशाह में स्थित उनके आवास पहुंचे।

मूलनिवासी ललित कुमार ने दुखद घटना को लेकर शोक व्यक्त किया और पीड़िता की दुखद हत्या पर परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से न्यायिक कार्यवाही और सहयोग करने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा की, अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर सख्त से सख्त सजा देकर पीड़िता को न्याय दिलाने और भविष्य की ऐसी अपराधिक घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए तत्काल कार्यवाही की जाए।

अगर प्रशासन जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलाती हैं तो मूलनिवासी ललित कुमार ने बड़े आंदोलन होने की चेतावनी भी दी।

उन्होंने कहा की, देशभर की भांति उत्तराखंड व हरिद्वार में भी शोषित पीड़ित वर्गों और महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

इस पर रोष व्यक्त करते हुए ललित कुमार ने कहा कि, पुलिस प्रशासन और सत्ता में बैठे सरकार के बल पर जिंदा अपराधी खुलेआम दिन प्रतिदिन बेखौफ बढ़ते जा रहे हैं।

ख़ासकर अब निरंकुश बीजेपी के नेता और पदाधिकारी अपराधों के दरिंदें बन समाज को आतंकित कर रहे हैं, जिससे आमजन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर दहशत और चिंता में हैं।

उन्होंने कहा की, देश की स्थित काफी चिंताजनक हैं। देशभर में बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था और अपराधिक मामलों की स्थिति देश को गहरी खाई की तरफ धकेल रही है।

मूलनिवासी ललित कुमार ने सभी सामाजिक संगठनों से ऐसी घटनाओं में सुझबुझ के साथ संवैधानिक प्रक्रियाओं के मार्ग से ही समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने की अपील भी की।

मालूम हो की, उत्तराखंड के हरिद्वार में बीते दिनों एक तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या और दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता आदित्याराज सैनी समेत नौ आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया हैं।

प्रदेश में मूलनिवासी बहुजन समाज और महिलाओं से जुड़ी बढ़ती अपराधों को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ रोष का माहौल हैं।

बताते चलें की बीते कुछ सालों में उत्तराखंड में महिलाओं से जुड़ी अपराधों में बढ़ोतरी देखी गई हैं।

एनसीआरबी यानी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं की साल दो हजार इक्कीस (2021) की तुलना में साल दो हजार बाईस (2022) में उत्तराखंड में महिलाओं से संबंधित अपराधों में छब्बीस फीसदी (26%) की बढ़ोतरी हुई हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, साल दो हजार इक्कीस (2021) में महिला अपराध के मामले उत्तराखंड में तीन हजार चार सौ इकतीस (3431) थी, जबकि वर्ष दो हजार बाईस (2022) में यह संख्या बढ़कर चार हजार तीन सौ सैंतीस (4337) पहुंच गई,

जबकि इससे पहले यानी दो हजार बीस (2020) में दो हजार आठ सौ छियालिस (2846) मामले सामने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here