नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले में भाजपा नेता पर लगा गंभीर आरोप

=============

मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का हैं। जहां एक तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या और दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता समेत कई आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। जबकि भाजपा नेता समेत तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

===================

एक तरफ भाजपा वाले ” बेटी बचाव, बेटी बढ़ाव” का नारा देते हैं और दूसरी तरफ भाजपा के नेता हैवानियत की सारी हदें पार कर देते हैं।

एक ऐसे ही मामले में भाजपा नेता आदित्यराज सैनी का नाम शामिल हैं, जिसे सुन कर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहें हैं।

हाल ही में हरिद्वार के बहादराबाद थाने के शांतरशाह क्षेत्र से एक तेरह वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मासूम की हत्या की गई और मृतका का शव सड़क के किनारे फेक दी गईं।

इस मामले में भाजपा नेता आदित्यराज सैनी का भी नाम शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं।

मामला बीते मंगलवार की हैं जब आरोपी अमित सैनी बर्थडे पार्टी के बहाने नाबालिग को बहला – फुसला कर ले जाता हैं। जिसके बाद पूरे रात नाबालिग घर नहीं आती हैं और उसके साथ शर्मिंदगी की सारी हदें पार की जाती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक जब मृतका की मां इस मामले को लेकर भाजपा नेता आदित्यराज सैनी के पास पहुंची तब आदित्यराज सैनी ने पीड़ित परिवार को पुलिस के पास जाने से मना करते हुए भरोसा दिलाया कि वह अपने स्तर से मामला निपटा देगा।

खबरों के मुताबिक भाजपा नेता आदित्यराज सैनी और अमित सैनी करीबी थे और दोनो ही इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि अमित सैनी पिछले छह महीने से उनकी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी के झांसे में शारीरिक शोषण करता आ रहा था साथ ही, परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन और भाजपा नेता आदित्यराज सैनी भी इसमें शामिल है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अमित सैनी और भाजपा नेता आदित्यराज सैनी ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की है। जिसके बाद लाबालिग का शव सड़क के किनारे फेक दिया ।

इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार और मूलनिवासी बहुजन समाज में रोष का माहौल हैं।

इस घटना में कई मूलनिवासी संगठनों ने भाजपा की दोहरी मानसिकता की आलोचना की हैं। साथ ही इस मामले में जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उचित सजा देने की मांग की हैं।

संगठनों ने ये भी कहा की अगर जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलती हैं तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में बीजेपी नेता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा तीन सौ तिरसठ (363), तीन सौ छियासठ ( 366), एक सौ बीस (बी) (120 (बी)), तीन सौ छिहत्तर ए ( 376 (ए)), तीन सौ छिहत्तर (डी) (376(डी)), तीन सौ दो (302), पांच सौ छह (506) और पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। जबकि भाजपा नेता आदित्यराज सैनी समेत तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here