ज्योतिषी के घर हुई लाखों की चोरी। नहीं कर पाया खुद की भविष्यवाणी।

=========

जो दूसरों का भविष्य देखने का दावा करते हैं क्या उन्हें खुद का भविष्य नहीं दिखता क्या ? ये सवाल हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में एक मामला सामने आया हैं जिसमे एक द्विज ज्योतिषी के घर में लगभग दस लाख का समान चोरी हो गया, लेकिन ज्योतिषी को कानों कान खबर तक नहीं हुईं।

==========

आजकल लोग अंधविश्वास और पाखंडवाद के जाल में बुरी तरह फंस रहे हैं। खास कर देश के मूलनिवासी बहुजन समाज के लोग इस मुसीबत में ज्यादा फंसते दिख रहे हैं।

आज कल मार्केट में ऐसे कई सातिर लोग आए हैं जो दावा करते है की हम लोगो का भविष्य देख सकते हैं। और आज वे इसी काम से करोड़ो रुपए कमा रहे हैं।

आज कल लोग माइंड रीडिंग को भविष्यवाणी और चमत्कार बता कर लोगो से सैकड़ों रुपए एठने का काम कर रहे हैं। और ज्ञान की कमी के कारण आज मूलनिवासी बहुजन समाज के सैकड़ों लोग इस अंधविश्वास में फंस रहे हैं।

लेकिन लोगों को समझना चाहिए की जो लोग दूसरो का भविष्य देखने का दावा करते हैं क्या उन्हें वाकई आगे घटने वाली सभी छोटी बड़ी घटनाओं के बारे में पता होता हैं? अगर पता होता हैं तो फिर वे लोग लोगो को पहले ही आगाह क्यों नहीं करते हैं। ताकि देश में होने वाली कई बड़े घटनाओं और आतंकी हमलों से बचा जा सके। और अगर उन्हें ये सब नहीं पता तो फिर भविष्यवाणी करने का ढोंग क्यों?

आपको बताते चले की जो लोग दूसरो का भविष्य देखने का दावा करते है उन्हे खुद के बारे में भी पता नहीं होता हैं, की उनके साथ अगले ही पल क्या होने वाला हैं? हाल ही में रायपुर से एक खबर निकल कर आई हैं। जहा के एक नामी ज्योतिषी द्विज प्रियशरण त्रिपाठी के घर लाखो की चोरी हो गई । लेकिन उन्हें कानों कान खबर तक नहीं हुईं।

यह चोरी त्रिपाठी के अवंती विहार, शंकर नगर पर स्थित घर पर हुई हैं जहा चोरों ने पैसे समेत सोने और जेवरात साफ कर निकल गए।

इस तरह की घटनाओं से भी लोगो को सतर्क हो जाना चाहिए और अपने पैसों का फिजूल खर्चा नहीं करना चाहिए। लोगो को समझना चाहिए की जो लोग खुद की भविष्यवाणी नहीं कर सकते वो लोग दूसरो का भविष्य कैसे देख सकते हैं।

जो प्रियदर्शन त्रिपाठी दूसरो का भविष्य देखने का दावा करते है क्या उन्हें खुद का भविष्य नहीं पता था? क्या उन्हें नहीं पता था की रात को चोर उसके घर चोरी करने वाले हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here