===========
वर्तमान की सत्ताधारी पार्टी ने पिछले पांच सालो में सैंतीस हजार सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करवाए हैं। जिनमे सबसे ज्यादा पोस्ट ट्विटर का हैं, जिसका बदला हुआ नाम एक्स हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने पिछले पांच सालो में छत्तीस हजार आठ सौ अड़तीस सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करवाए हैं।
=============
भारतीय मीडिया की स्थिति अभी क्या हैं ? यह हम सब जानते हैं। विश्व स्तर पर भी भारतीय मीडिया की स्थिति सबसे निचले स्तर की हैं।
वर्तमान में सोशल मीडिया एक मात्र ऐसा जरिया हैं जहा लोग अपनी आवाज को उठा पाते हैं। लेकिन उसमे भी भाजपा सरकार अपनी तानाशाही थोपती हुई नजर आ रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच सालो में केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीस हजार आठ सौ अड़तीस सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करवाए हैं। जिनमे से सबसे ज्यादा पोस्ट एक्स जिसका पुराना नाम ट्विटर था, उससे संबंधित हैं।
ये आंकड़े कही और से नहीं बल्कि बीते दिनों एक सवाल के जवाब में संसद में केंद्र सरकार द्वारा ही बताया गया हैं।
बीते दिनों केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि उसने दो हजार अठारह से अक्टूबर तो हजार तेईस के बीच विभिन्न प्लेटफार्म को छत्तीस हजार आठ सौ अड़तीस (36,838) सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के आदेश जारी किए थे। जिसमे सबसे अधिक कुल तेरह हजार छह सौ साठ (13,660) पोस्ट एक्स यानी ट्विटर से हटाए गए थे।
बताते चले की सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफोर्मो पर ब्लॉक किए गए अधिकांश पोस्ट या यूआरएल साल दो हजार बीस में हटाए गए थे, जिस वर्ष कोविड- नाइनटीन महामारी फैली हुई थी।
आंकड़ों के मुताबिक साल दो हजार बीस में कुल नौ हजार आठ सौ उंचास सोशल मीडिया पोस्ट और यूआरएल डिलीट या ब्लॉक करवाए गए। जो पिछले पांच वर्षो में किसी भी वर्ष से सबसे अधिक हैं।
बताते चले की सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर का बदला नाम), यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मो से पिछले पांच सालो में कुल छत्तीस हजार आठ सौ अड़तीस पोस्ट और यूआरएल हटवाए हैं।
जिसमे साल दो हजार अठारह में दो हजार सात सौ निन्यानवे, दो हजार उन्नीस में तीन हजार छह सौ पैंतीस, दो हजार बीस में नौ हजार आठ सौ उन्चास, दो हजार इक्कीस में छह हजार एक सौ अठारह, दो हजार बाईस में छह हजार नौ सौ पैंतीस और अक्टूबर दो हजार तेईस तक सात हजार पांच सौ दो सोशल मीडिया पोस्ट और यूआरएल डिलीट करवाए हैं।
इन पांच सालो में अधिकांश सोशल मीडिया पोस्ट जिन प्लेटफार्मो से डिलीट या ब्लॉक किए गए है उनमें एक्स जिसमे तेरह हजार छह सौ साठ (13,660), इसके बाद फेसबुक दस हजार एक सौ संतानवे (10,197), यूट्यूब जिसमे पांच हजार सात सौ उनसठ (5,759), अन्य से चार हजार एक सौ निन्यांवे (4,199), और इंस्टाग्राम से तीन हजार तेईस (3,023) पोस्ट डिलीट या ब्लॉक किए गए हैं।







