मक्कम का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न।

===========

बीते दस दिसंबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, प्रदेश इकाई झारखंड द्वारा बोकारो में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न रहा। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में मक्क्म के राष्ट्रीय महासचिव मूलनिवासी पुष्पराज दहिवले उपस्थित रहें।

============

बीएस फॉर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत बीते दस दिसंबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को मक्क़म यानी मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

यह कार्यक्रम मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ प्रदेश इकाई झारखंड द्वारा आयोजित की गई थी, जो बोकारो जिला में स्थित सेक्टर नाइन के गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मक्कम के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बताते चले की कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव मूलनिवासी पुष्पराज दहिवले जी उपस्थित रहे, जिन्होंने उपस्थित मूलनिवासियों को प्रशिक्षित करने का काम किया।

यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम एक दिवसीय का था। जो बीते रविवार यानी दस दिसंबर की सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चली। जिसमे मूलनिवासी बहुजन समाज के कई बुद्धिजीवी साथी भी उपस्थित रहें।

बताते चले की मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, बामसेफ जैसी विशाल सामाजिक संगठन का ही एक विंग है, जो देश भर के मूलनिवासी कर्मचारियों के हितों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम करता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here