===========
इस देश में एससी – एसटी के हाथ से पानी नहीं पी सकते हैं, लेकिन फर्जी तरीके से उनके हक की नौकरी बेशर्मी के साथ ले सकते हैं। ये रिजल्ट देखिए जो हाल ही में जारी हुए यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नीट – दो हजार तेईस का रिजल्ट हैं। जिसमे एक तिवारी सरनेम वाले अभ्यार्थी का रिजल्ट एसटी यानी अनुसूचित जनजाति के कैटेगरी से बना हुआ हैं।
===============
आपको मालूम होगा की यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नीट का रिजल्ट जारी हो चुका हैं। अब इस रिजल्ट पर आप गौर कीजिए। यह किसी वासुदेव तिवारी पिता पुरुषोत्तम लाल तिवारी नाम के अभ्यार्थी का रिजल्ट हैं।
इस रिजल्ट को सोशल मीडिया पर कई लोगो ने पोस्ट किया हैं और देश में नौकरियों पर हो रहे भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया हैं। इस पोस्ट को देखिए जिसे प्रजापति उर्वेश कुमार नाम के एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, वासुदेव तिवारी जी को राजस्थान में अनुसूचित जनजाति बनके यूजीसी नीट क्वालीफाई करने के लिए बहुत बहुत बधाई हो। उन्होंने इस पर सरकार के रवैए पर लोगो से राय भी मांगे हैं। लोगो ने भी इस तरह के हो रहे भ्रष्टाचार की खूब आलोचना की, साथ ही इस मामले की जांच करने की मांग की हैं।
यह बस एक मामला नहीं है बल्कि कई राज्यों में आज एससी और एसटी कैटेगरी के सर्टिफिकेट के नाम पर कई सामान्य वर्ग के लोग फर्जी तरीके से नौकरियां कर रहे हैं।
आपको याद होगा हाल ही में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरियां कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सड़को में मूलनिवासी युवाओं ने निर्वस्त्र होकर विरोध किया था।
उनका कहना था की, हम पिछले कई दिनों से इस मामले में सरकार से कार्यवाई करने को मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। आंकड़ों की माने तो राज्य में दो सौ सड़सठ लोग आज भी फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी पदों पर बने हुए हैं।
यही हाल बाकी राज्यों का भी हैं। साल दो हजार सौलह में एससी – एसटी आयोग ने पाया की कैसे केवल उत्तर प्रदेश में ही चार हजार तीन सौ इकतालीस ब्राह्मण जाति के लोग एसटी का प्रमाण पत्र लेकर नौकरी कर रहे हैं ।







