===
पीएम केयर फण्ड जिसपर पहले ही कड़वी चर्चा हुयी और आलोचनओं का सामना पड़ा। अब फिर एक बार यह विवाद में फंस गया है। अब इसके आलोचना और विवाद का कारण है इसके द्वारा दिए गए वेंटिलेटर्स।
पंजाब के बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट को पीएम केयर से दिए वेंटिलेटर्स में से कई वेंटिलेटर्स काम नहीं करने शिकायत ने मीडिया में सुर्खी बना ली। उसके बाद विभिन्न राज्यों से अलग अलग शिकायतें आने लगी।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट के वीसी ने मीडिया को बताया कि उनके पास पीएम केयर्स फण्ड के तहत 82 वेंटिलेटर प्राप्त हुए। लेकिन इनमें से 62 वेंटिलेटर्स शुरआत से ही काम करने कि स्थिति में नहीं थे क्योंकि अच्छी गुणवत्ता के नहीं है। हालांकि केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा गया कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इसका इंफ्रास्ट्रक्टर नहीं होने के आभाव में यह जीवन रक्षक मशीने ख़राब हुयी है।
पंजाब के साथ साथ राजस्थान में भी पीएम केयर द्वारा दिए गए वेंटिलेटर्स के खिलाफ शिकायतें आयी। इन ख़राब वेंटिलेटर्स के बारे में केन्दीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जांच होनी चाहिए यह मांग राज्य सरकार ने की। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बताया कि इन वेंटिलेटर्स में प्रेशर ड्राप की समस्या है।
राजस्थान बीकानेर में एक अस्पताल को दिसम्बर 2020 में कुछ वेंटिलेटर्स दिए गए थे। उनमे से आधे ही इंस्टाल गए थे, जिनमें से पांच ख़राब हो गए थे। और अन्य 20 को इंस्टाल नहीं किया गया था। इसे इंस्टाल करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री को वेंटिलेटर्स की कंपनी के एमडी को फ़ोन करना पड़ा, जिसके कारण इंजिनियर ने आकर उसे इंस्टाल किया।
अन्य राज्यों में भी कई प्रकार की समस्यांए आ रही है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की एक खबर मीडिया प्रकाशित हुयी जिसे इसी लिंक में समझना होगा। PM केयर्स फंड से खरीदे गए सैकड़ों वेंटिलेटर वहां धुल फांकते हुए पड़े रहें की खबर प्रकाशित हुयी। इसके पीछे भी यही कारण था कि इसे इंस्टाल नहीं किया गया और इसे चलाने की तकनीकी जानकारी कर्मियों में नहीं है।
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला अस्पताल में सरकार से 24 वेंटिलेटर्स प्राप्त हुए। लेकिन इनमे से 15 प्रयागराज के नीजि अस्पताल को दिए गए। बाकी 9 अस्पताल में पड़े हैं क्योंकि यहाँ इन्हे चलानेवाले तकनीकी लोग भर्ती नहीं किये गए हैं। राजस्थान के भरतपुर में भी पीएमकेयर फंड के 10 वेंटिलेटर को निजी अस्पताल जिंदल हॉस्पिटल को किराये पर दिए जाने की खबर है।
पीएम केयर फंड से प्राप्त वेंटिलेटर इंस्टाल नहीं किये जाने की और ख़राब होने की खबरें मध्यप्रदेश के सागर, शहडोल समेत अन्य जिलों से अखबारों से प्रकाशित हुयी। इसके अलावा बिहार और छत्तीसगढ़ से भी ऐसी ही खबरें सामने आयी।
यह खबरें यह दिखाती है कि जीवनरक्षक मशीनों के लेकर देश की पूरी व्यवस्था कितनी जिम्मेदार है। केंद्र सरकार कहती है कि हमें भेज दिए, लेकिन राज्य सरकारें इसकी रखरखाव नहीं कर पाएं, इंस्टाल नहीं कर पाएं। राज्यों के अस्पतालों ने कहा कि इसे इंस्टाल करनेवाले तकनीकी इंजिनियर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इससे केंद्रीय राज्य मंत्री को वेंटिलेटर बनाने वाली कंपनी के एमडी को फ़ोन करने की नौबद आ गयी। इससे आप इसकी गंभीरता समझ सकते हैं।
कई जगह इस वेंटिलेटर को चलानेवाले प्रशिक्षित तकनीशियन नहीं होने के कारण यह मशीने बंद है। कई जगह मशीनों की टेस्टिंग भी नहीं हुयी है। मशीने धुल फांक रही है। केंद्र से लेकर राज्य तक सभी एकदूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं, जिम्मेदारियों को एकदूसरे पर सौंप रहे हैं।
साथियों सारांश यह है कि पीएम केयर फण्ड से वेंटिलेटर मशीनों की आर्डर दी गयी, मशीने खरीदी गयी, उसका बिल भी निश्चित ही अदा हो गया होगा। मशीनों की आपूर्ति भी हुयी। लेकिन सारी की सारी इंस्टाल नहीं हुयी। जो इंस्टाल हुयी उनमे से कई शिकायतें देनी लगी। कई जगह मशीन ऑपरेटर उपलब्ध नहीं है। लब्बोलुबाब यह है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर इस देश में कौन कितना गंभीर है, यह बात आप समझ सकते हैं।






