उत्तर प्रदेश में क़ानून राज समाप्त; फिर दिल दहला देने वाली घटना !

उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। हाथरस बलात्कार और हत्या की घटना के बाद अब बलिया में एक भाजपा नेता ने SDM और CO के सामने गोली मार कर एक शख़्स की हत्या कर दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को भागने में भी मदत की।

बलिया ज़िले के दुर्जनपुर में गुरुवार को यह वारदात हुई। दरअसल सरकारी दुकानों के आवंटन के लिए यह भीड़ जमा हुई थी। इस दौरान दो पक्षों में कहा सुनी हुई। उस वक्त घटना स्थल पर खुद SDM और CO मौजूद थे।

यह झगड़ा इतना बढ़ गया की भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह ने अपनी बंदूक़ से फ़ायरिंग सुरु कर दी। घटना स्थल पर मौजूद जयप्रकाश को यह गोली लगी और उसकी मौत हो गयी। तथा आरोपी घटना स्थल से फ़रार हो गया।

मृतक के परिजनो का आरोप है कि घटना के समय पुलिस ने धीरेंद्र को पकड़ लिया था। लेकिन उसे भागने में खुद उन्होंने मदद की। हालाँकि वाराणसी के ADG ब्रज भूषण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केस में 7 गिरफ्तारियां की गई हैं।जिसमें मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप के 2 भाई नरेंद्र प्रताप और देवेंद्र प्रताप के अलावा 5 अज्ञात शामिल हैं। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फ़रार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here