रविवार 10 अप्रैल को देश भर में संविधान जागृति रैलियां।


“पीपल्स सोशल एक्शन” के तहत विभिन्न जिलों में रैलियां।
“संविधान कार्यान्वयन चेतना एवं मूलनिवासी बहुजन एकता रैली” का आयोजन।
हजारों-लाखों लोग होंगे शामिल।
भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा व संवर्धन अर्थात बीएस4
बीएस4 डोर टू डोर – सामाजिक लोकतंत्र की ओर

आनेवाले रविवार 10 अप्रैल 2022 को पूरे देश भर में हजारों-लाखों लोग भारत के संविधान के सम्मान सुरक्षा व संवर्धन के लिए रैली करने वाले हैं। देश भर में विभिन्न जिलों में यह रैलियां हो रही हैं।

भारत के संविधान ने इस देश के सभी नागरिकों के हित में सरकारों को आवश्यक सभी निर्देश और अधिकार दिए है। लेकिन संविधान को अंमल में आए 72 वर्षों के बावजूद भी उसपर सही रूप से अंमल नहीं हुआ। नागरिकों को संविधान की जानकारी न होना यह इसका प्रमुख कारण बताया जाता है। इस बात को लेकर देश के कई सामाजिक संगठन “पीपल्स सोशल एक्शन” के तहत रविवार 10 अप्रैल 2022 को “संविधान कार्यान्वयन चेतना एवं मूलनिवासी बहुजन एकता रैली” का आयोजन कर रहे हैं।

मू. डॉ. दीपा श्रावस्ती और मू. सुरेश द्रविड़ ने एमएनटी न्यूज नेटवर्क के लाइव परिचर्चा में इसकी जानकारी दी। 4 अप्रैल 2022 को आयोजित एमएनटी हिंदी प्राइम टाइम लाइव चर्चा में उन्होंने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। मू. डॉ. दीपा श्रावस्ती और मू. सुरेश द्रविड़ दोनों बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव हैं।

डॉ. दीपा श्रावस्ती ने बताया की विगत चार वर्षों भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा व संवर्धन अर्थात बीएस4 महा अभियान हमने शुरू किया है। इसी की यह आगे की कड़ी है।

अगर संविधान सही रूप से लागू होता तो देश में लोगों को इतनी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता इस बात पर जोर देते हुए मू सुरेश द्रविड़ ने कहा कि बामसेफ, उसके विभिन्न ऑफ़शुट विंग्स और बामसेफ के समविचारी संगठन इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हो रही हैं। सबके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा देना यह सरकारों की जिम्मेदारी है। लेकिन सरकारी स्कूलों को निष्क्रिय किया जा रहा है और प्राइवेट स्कूल बढ़ते जा रहे हैं।

डॉ. दीपा श्रवस्ती ने जानकारी दी की पूरे देश भर में बीस4 राष्ट्रव्यापी महा अभियान के तहत 300 “संविधान प्रबोधक” तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बामसेफ, उसके विभिन्न ऑफ़शुट विंग्स द्वारा प्रत्येक जिले में 60 पीपल्स सोशल एक्शन कमेटियों का गठन करने के लिए कहा गया है। बीएस4 अभियान को राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप देना चाहते हैं।

मू सुरेश द्रविड ने 10 अप्रैल की रैली को कामयाब करने के बारे में कहा कि इससे लोकतंत्र के रास्ते और खुलेंगे।

रविवार 10 अप्रैल को देश भर में संविधान जागृति रैलियां।



संविधान कार्यान्वयन चेतना एवं मूलनिवासी बहुजन एकता रैली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here