किसानों की मांग विवादित कानून वापिस लिए जाए।

शांतिपूर्ण भारत बंद के दौरान हुयी जागृति सभाएं।
कानून केवल किसानों के खिलाफ नहीं बल्कि देश के खिलाफ है।

किसान आंदोलन को देश भर से समर्थन प्राप्त हो रहा है। देश भर से कई सगंठन किसानों का साथ सहयोग और समर्थन कर रहे हैं।

तीन कृषि और एक बिजली संबधित कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को भारत बंद के दौरान देश भर से जगह-जगह से समर्थन मिला। किसान अपना आंदोलन और भी मजबूत कर रहे हैं।

दिल्ली से लगे राज्यों में जगह जगह जागृति सभाएं भी हुयी। हरियाणा के विभिन्न जिलों में किसानों ने रास्तों पर सभाओं का आयोजन किया। इन सभाओं में मुख्य मुद्दा यह था की यह कानून किसानों के खिलाफ हैं और इन्हे वापस लिया जाए।

हरियाणा के तितरम मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग, कैथल में हुयी सभा में मूलनिवासी सुरेश द्रविड़ ने किसानों को विवादित कानून और वर्त्तमान परिस्थिति के बारे में अवगत कराया।

आइये देखते हैं मूलनिवासी सुरेश द्रविड़ ने क्या कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here