क्या महिलाओं ने पलटा बिहार चुनाव का गणित ?

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में 166 सीटें ऐसी थी जहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं का ज़्यादा मतदान प्रतिशत रहा। इस 166 सीटों में से एनडीए ने 102 सीटें जीती। महिलाओं के बढ़े हुए वोटों से ही एनडीए ने सत्ता की बाज़ी मार पायी है।

जिन 77 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से 10 प्रतिशत से अधिक वोटिंग की उनमें 53 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है। इनमें जदयू को 21 और भाजपा को 29 और वीआईपी को 3 सीटें मिलीं हैं। इन 77 सीटों में महागठबंधन के हिस्से बस 19 सीटें आयी। जिसमें से राजद ने 15 और कांग्रेस, भाकपा, माकपा और माले ने 1 – 1 सीटें जीती हैं। 5 सीटें एआईएमआईएम ने जीती हैं।

कई पार्टियों द्वारा चुनाव में हमेशा साइलेंट वोटर की नजरअंदाज किया जाता रहा है। साइलेंट वोटर वो होते हैं जो खुले रूप में राजनैतिक वाद-विवाद में नहीं पड़ते। महिलाओं, लड़कियों और बुजुर्गों को साइलेंट वोटर माना जाता है।

एक तरफ महागठबंधन के लोग एनडीए पर आरोप लगा रहें हैं की मतगणना में धांदली हुयी है, सत्ता पक्ष से हस्तक्षेप हुआ है। दूसरी तरफ एनडीए के लोग इस बारे में कुछ न कहते हुए साइलेंट वोटर की बात कर रहे हैं। मीडिया का एक पक्ष, जो अधिकतर सरकार के पक्ष में बातें करता है, उसका कहना है की बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं की वोटिंग़ अहम रही है। जिस से चुनाव का सारा समीकरण बदल गया। वास्तव क्या है, यह आनेवाला समय ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here