“नरेन्द्र तोमर और पीयूष गोयल के झूठ और किसान आंदोलन का सच “: योगेंद्र यादव ने दिया जवाब।

कल 10 दिस्मबर 2020 को केंद्रीय कृषि और कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर के साथ केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, रेलवे और वाणिज्य मंत्री , पीयूष गोयल ने करीब एक घंटा नौ मिनट की प्रेस कांफ्रेंस की।

कृषि और बिजली संबधित बिलों के विरोध में चल रहे आंदोलन और किसानों की मांगों की पृष्ठभूमि पर सरकार की भूमिका और पहल पर मंत्रियों ने केंद्र सरकार की और से इस प्रेस कांफ्रेंस में विचार रखें और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद किसान नेता तथा स्वराज इण्डिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने लाइव स्ट्रीमिंग के तहत अपना एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की और से प्रेस कांफ्रेंस में उठाये मुद्दों पर अपना स्पष्टीकरण दिया। “नरेन्द्र तोमर और पीयूष गोयल के झूठ और किसान आंदोलन का सच” इस टाइटल के तहत लाइव वीडियों में योगेंद्र यादव ने क्या कहा… आइये सुनते हैं इस वीडियो में…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here