==============
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार बीएसफ़ॉर यानी भारतीय, संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिसमे लोगो को संविधान, संविधान के प्रावधानों और उसमें दिए उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बता रहे हैं।
===========
बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ द्वारा देश भर में बीएसफ़ॉर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक बारह मई, दो हजार तेईस को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के विभिन्न जगहों में सतत प्रक्रिया के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ के पदाधिकारी समेत कई मूलनिवासी बुद्धिजीवी उपस्थित हुए।
दिनांक बारह मई, दो हजार तेईस को जौनपुर जिले के घनघनवा गाँव, ब्लॉक करंजाकला में ग्यारह बजे वही ग्राम सभा गडैल मे दोपर दो बजे बैठक सफलतापूर्व सम्पन्न किया गया।
घनघनवा में हुए बैठक की अध्यक्षता मू० शुभम भारती जी द्वारा किया गया । जबकि गडैल ग्राम में हुए बैठक की अध्यक्षता मू० रामतीरथ बौद्ध मास्टर जी द्वारा किया गया। जबकि इन दोनों कार्यक्रमों का संचालन मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मू० सुजीत कुमार राव द्वारा किया गया।
इन कार्यक्रमों में प्रबोधक के रूप में विशेष रुप से मूलनिवासी संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव मू० उमेश चंद गौतम और मूलनिवासी सभ्यता संघ के जिला कोषाध्यक्ष मू० रितिक कुमार उपस्थित रहे।
बताते चले कि मूलनिवासी बहुजन समाज के कई फुले-अंबेडकरी विचारधारा के संगठनों द्वारा देशभर में अलग-अलग जगहों पर बीएसफोर यानी भारतीय,संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम किया जा रहा है।
जिसमें लोगों को संविधान, संविधान के प्रावधानों और उसमें दिए गए उनके मौलिक अधिकारों के बारे में लोगो को बताया जा रहा हैं।






