डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर ‘बामसेफ’ और ‘मूलनिवासी संघ’ के कार्यकर्ताओं ने किया अभिवादन

हरियाणा के शहरों और गावों में बामसेफ के कार्यकर्ताओं ने 6 दिसम्बर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को विनम्र अभिवादन किया।

सोनीपत ज़िले के गनौर तहसील के खड़ी गुज्जर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर मूलनिवासी समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबासाहेब के परिनिर्वाण दिन उन्हें आदरांजलि अर्पित की गई। जिसने समिति के प्रधान सुशील धानिया, सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के अनेक करकर्ता शामिल हुए थे।

इसके साथ हरियाणा के छाजपुर खुर्द में भी डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन किया गया। इसिके चलते युवाओं के लिए चर्चासत्र का भी आयोजन किया गया

झारखंड राज्य के ज़िला जमशेदपुर में मूलनिवासी संघ ने 6 दिसंबर को बाबासाहेब अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिन पर उन्हें अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में मुनिवासी मनोज कुमार जी ने बाबासाहेब अम्बेडकरजी के जीवन संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान दौर में भी संविधान के रहते संविधान पर अमल नही हो रहा है।

मूलनिवासी बहुजन समाज को संगठित करने के लिए फुले- अम्बेडकर विचारधारा से परिपक्व संगठन की ज़िम्मेदारी बढ़ गई है, ऐसा भी उन्होंने बताया। आगे उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से आज तक मूलनिवासियों व अन्यों के बीच क्रान्ति प्रतिक्रांति, घात प्रतिघात, समता विषमता, ऊंच नीच का संघर्ष जारी है। ऐसे में अन्याय के ख़िलाफ़ प्रतिरोध संगठित होकर किया जा सकता है। इसके लिए संगठन के महत्व को भी समझाया।

इस के लिए पू सिंहभूम के ग्यारह प्रखंडो में बामसेफ व मूल निवासी संघ संगठित करने हेतु बामसेफ व मूलनिवासी संघ के एक एक पदों को प्रखंड प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई। वो निम्न है –
1)जमशेदपुर प्रखंड:-मा. सुनील कुमार, मा. ढाटु हेम्ब्रम,
2)बोडम प्रखंड:-मा. नरेश दास एवं मा. संजय क्रमकार;
3)बहड़ागोडा प्रखंड:-मा. फैजल इमाम एवं मा. जुबैद अली;
4)चाकूलिया -धालभूमगढ प्रखंड:- मा. साहिल अंसारी एवं मा. फैजल इमाम;
5)घटशिला प्रखंड:-मा. सुशील कुमार एवं मा. विशाल दास;
6) पोटका- मूसबनी प्रखंड:-मा. मिथिलेश रजक एवं विशाल तियु;
7)मुसबनी-डूमरिया प्रखंड:-मा. राजेश शर्मा एवं मिथिलेश रजक;
8)गुड़ाबन्दा -डूमरिया प्रखंड:-मा. सम्पुर्ण सवैंया एवं मा. राम सुधार सिंह आदि।

संविधान की सुरक्षा व समाज मेँ समता न्याय स्वतंत्रता बन्धुत्व स्थापित करने के लिए बहुजन समाज को जगाने की देश भर में मुहिम शुरू हो चुकी है।

डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर के 64 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर पश्चिम बंगाल में बामसेफ यूनिट द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रतिबद्धता के साथ अंबेडकरी कारवाँ आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा ली।

इसकी के साथ कोलकाता के चौबीस परगना टीटागढ़ में भी राह संस्था द्वारा बाबासाहेब अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन किया। इस कार्यक्रम को पश्चिम बंगाल बामसेफ यूनिट के मूलनिवासी राम जीत राम इन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मर्गदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here