बामसेफ जिला कार्यालय गढ़वा का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न।

=========

बीते पंद्रह अक्टूबर दो हजार तेईस दिन रविवार को बामसेफ जिला कार्यालय गढ़वा का उद्घाटन सफलतापूर्वक किया गया। मौके पर बामसेफ सहित मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मूलनिवासी संघ द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया ।

============

बीते पंद्रह अक्टूबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को बामसेफ जिला कार्यालय गढ़वा का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

मौके पर मूलनिवासी संघ के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मूलनिवासियों ने दस यूनिट रक्तदान किया।

इस उद्घाटन समारोह में बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं समेत कई मूलनिवासियों ने हिस्सा लिया।

जिसमे उद्घाटक के रूप में सेवानिवृत शिक्षक मूलनिवासी सोबरन राम उपस्थित रहें। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मू० डॉ० बिरेंद्र कुमार, मू० डॉ० अनिल साव, मू० डॉ० असजद अंसारी, मू० डॉ० मनोज दास, मू० डॉ० रवि कुमार और मनातू प्रखंड (पलामू) के बीडीओ मूलनिवासी विनोद सिंह उपस्थित रहें।

इस कार्यक्रम का संचालन बामसेफ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी हिदायतुल्ला अंसारी जी ने किया। जबकि कार्यक्रम की प्रस्तावना मक्कम (मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ) के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी रामप्रवेश राम ने की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी सभ्यता संघ के सीईसी सदस्य मूलनिवासी बिनोद राम ने की। जबकि धन्यवाद ज्ञापन मूलनिवासी मनोज कुमार ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मूलनिवासी बिनोद राम ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की, “बामसेफ एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन है, जो मूलनिवासी महापुरुषों के नक्शे कदम पर कार्य कर रही है। ऐसी स्थिति में इसे तन-मन-धन से सहयोग कर सशक्त एवं मजबूत बनाने की जरूरत है।”

कार्यक्रम में उद्घाटक के रूप में उपस्थित मूलनिवासी सोबरन राम ने कहा कि, “एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटीज का इकलौता संगठन बामसेफ हैं , जो मूलनिवासी महापुरुषों के उद्देश्य को पूरे भारत में जन-जन तक पहुंचाने के दिशा में निरंतर कार्यरत है।”

प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए मूलनिवासी राम प्रवेश जी ने कहा कि, “बामसेफ ही वह संगठन है जिसके बदौलत एससी, एसटी , ओबीसी और माइनॉरिटीज अर्थात पिछड़ा वर्ग में सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक चेतना की संकल्पना विकसित हुई है।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चिकित्सक पदाधिकारी मूलनिवासी डॉ० अनिल साव ने कहा की, “एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी के लोगों को एक मंच पर आकर बामसेफ के कारवां को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

कार्यक्रम में मूलनिवास रूपा कुमारी ने सामाजिक कार्य में महिलाओं की सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि, “महिलाओं को भी इस संवैधानिक जन जागृति कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।”

इस कार्यालय उद्घाटन समारोह में मूलनिवासी बहुजन समाज के कई बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया । जिनमें वरिष्ठ चिंतक मूलनिवासी योगेंद्र प्रसाद, मूलनिवासी सत्येंद्र मेहता, मूलनिवासी विनय पाल, मूलनिवास अमीना खातून, मूलनिवासी धनंजय कुमार , मूलनिवास वीरेंद्र राम समेत गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ो मूलनिवासी उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here