आने वाली 28 अक्तूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होने वाले है। पहले चरण में 71 विधानसभाओं का समावेश है। जिनमे कुल 1066 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक याने PPID भी पूरी ताक़त लगा कर चुनावी मैदान में डटी है। पार्टी के 23 और पार्टी समर्थित एक निर्दलीय ऐसे कुल 24 उम्मीदवार PPID की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
PPID के सभी उम्मीदवार साफ़ सुथरी छवि के है। किसी पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नही। साथ ही वे पढ़े लिखे है। चुनाव के पहले भी वे मूलनिवासी समाज के बीच रहकर उनके हक़ और अधिकारों के लिए लड़ते आए हैं।
आइए जानते है उनके नाम और जानते है वे किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं –
गया विभाग अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की बात करे तो, गया शहर से आदित्य प्रधान कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। बोधगया विधानसभा क्षेत्र से वेद प्रकाश मैदान में है। बाराचही से शिव शंकर कुमार तथा शेरघाटी से विनोद सिंह दांगी मैदान में है। गुरूआ से अरविन्द्र कुमार महतो और टीकारी से कुंदन दास चुनाव लड़ रहे हैं। बजीरगंज से इन्द्रण पासवान, बेलागंज से कुसुम कुमारी कुशवाहा और इमामजंग से एडवोकेट बनारसी दास चुनावी अखाड़े में है।
अरवल जिला के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र के कुथी से सुनील कुमार यादव चुनाव लड़ रहे है। तथा अहवल से अनुराग कुमार चुनावी अखाड़े में हैं।
रोहताष जिला की बात करे तो नोखा से आनिरुध्द कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। बवसर जिला के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से मोहन राग रजक चुनाव लड़ेंगे।
नवादा जिला के अंतर्गत आने वाले रजौली विधानसभा क्षेत्र से दुर्गा राजवंशी और हीसुआ से सुरेश पासवान चुनाव लड़ेंगे। नवादा शहर से सतीश प्रसाद चुनावी अखाड़े में है।
गोबिंदूर विधानसभा क्षेत्र से गनौरि पंडित चुनावी अखाड़े में है। वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से वाल्मीकी प्रसाद एड PPID की टिकट पर चुनाव लड़ रहे है।
पटना जिला अंतर्गत आने वाले पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से रवीन्द्रप्रसाद, मसौदी से विलम चन्द्र दास चुनाव लड़ रहे हैं।
जमुई जिला के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से शिव बालक पासवान और जमूई शहर से रवीन्द्र कुमार राउत तथा चकाय से नंदू यादव चुनाव लड़ रहे हैं।








