बिहार विधानसभा चुनाव में पीपीआईडी के एक भी उमेदवार पर आपराधिक मामले दर्ज नही |

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियाँ तेज हो गई है। पहले चरण में 71 सीटों पर 28 अक्तूबर को चुनाव होगे। इस चरण में 1066 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना ज़ोर आज़माएँगे। लेकिन इनमे लगभग ३१९ प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज है।

पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया अब थम गयी है। 12 अक्तूबर को नाम वापसी के बाद अब मैदान में कुल 1066 प्रत्याशी बचे हैं। इनमे से 319 उम्मीदवार ऐसे है जिनके ख़िलाफ़ आपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह तमाम जानकारी दी।

पहले चरण में पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक अर्थात पीपीआईडी भी अपनी संगठनात्मक ताकत गांव गांव में निर्माण कर रही है। पीपीआईडी ने इस पहले चरण के 71 जगहों में से 23 प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा है एक और प्रत्याशी तकनीकी कारणों से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा लेकिन वह पीपीआईडी का उम्मीदवार है। इसे जोड़ा जाए तो पीपीआईडी के कूल 24 प्रत्याशी पहले चरण में चुनाव लड़ रहे हैं। सभी प्रत्याशी पढ़े लिखे होने के साथ समाज में उनकी छवि साफ़ सुथरी है। पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक ही ऐसी पार्टी है जिसके उम्मीदवारों पर किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक मुक़दमा दर्ज नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here