बिहार में घटे अपराध, लेकिन..

बिहार पुलिस ने बुधवार को वर्ष 2020 का SCRB का डेटा जारी किया है। जिसके मुताबिक़ पिछले सिर्फ़ 9 महीनों में संज्ञेय अपराधों में 3.12 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है। लेकिन हत्या, डकैती, लूट, गृहभेदन, चोरी, दंगा, रेप, रोड डकैती में कमी आयी है। इसके मुक़ाबले अपहरण और फिरौती की घटनाओं में इज़ाफ़ा हुआ है।

बिहार पुलिस ने जनवरी से सितम्बर 2020 के जारी किए डेटा के अनुसार 9 महीनों में 21 हज़ार 419 अपराध दर्ज किए गए। वही अकेले अक्तुबर में यह बढ़ कर 22068 तक पहुँच गया। मुख्यालय द्वारा जारी किए अक्तुबर के आकडे टेंटेटिव हैं। जबकी जनवरी से सितंबर तक अपराध के औसतन आकडें जारी किए गए हैं।

हत्या में 9 तो डकैती में 89% कमी देखी गयी है।
जनवरी से सितंबर तक औसतन 267 हत्याएं हुई जबकि अक्टूबर माह में 243 मर्डर हुए। यानी 9.1% की कमी आई। वहीं डकैती की सितंबर तक 10 वारदात हुईं जबकि अक्टूबर माह में केवल दो केस दर्ज किए गए। यानी डकैती में सबसे अधिक 89.47% की कमी दर्ज की गई। इस तरह सितंबर तक बिहार में लूट के 153 मामले आए वहीं अक्टूबर माह में डकैती की 42 घटनाएं हुई और इसमें 72.63% कमी आयी है। गृह भेदन में जहां 3.37, चोरी में 7.03, दंगों में 36.73, रेप में 20.25, रोड डकैती में 10.81, रोड लूट में 19.77% की कमी दर्ज की गई।

केवल अक्टूबर माह में अपहरण के 765 केस
जनवरी से लेकर सितंबर तक अपहरण के औसतन 638 केस सामने आए जबकि अक्टूबर माह में 765 केस हुए। यानी अपहरण में 19.8 प्रतिशत का इजाफा हो गया। फिरौती के लिए अपहरण की बात करें तो नौ माह में औसतन 2.22 मामले आए वहीं केवल अक्टूबर माह में 5 केस हुए। फिरौती के लिए अपहरण में 125 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here