आगामी दस सितंबर, दो हजार तेईस को सिंहभूम कलस्टर अधिवेशन का आयोजन।

===========

आगामी दस सितंबर , दो हजार तेईस दिन रविवार को पिल्लई हॉल, चाईबासा, झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिला कलस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को दो सत्रों में बाटा गया है, जिसमे पहले सत्र की अध्यक्षता बामसेफ पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष मूलनिवासी बीरेंद्र कुमार जी करेंगे। जबकि दूसरे सत्र की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी ढाटू हेंब्रम जी करेंगे।

============

पूरे देश में डेढ़ सौ से अधिक जिलों में बीते सताइस अगस्त, दो हजार तेईस दिन रविवार को बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत कलस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में आगामी दस सितंबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में भी बीएस फोर राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स संगठनों द्वारा कलस्टर अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा हैं, जो पिल्लई हॉल, चाईबासा में संपन्न होगी।

अधिवेशन से पहले संविधान जन चेतना रैली का आयोजन किया गया है। जो सुबह के नौ बजे से ग्यारह बजे तक चलेगी। जिसके बाद बीएस फोर ध्वज के ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगा।

इस कार्यक्रम को दो सत्रों में बाटा गया है, जिसमे पहले सत्र का विषय होगा “लोकतांत्रिक व्यवस्था में ब्राह्मणवादी तानाशाही के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी जनांदोलन – समय की मांग” जबकि दूसरे सत्र का विषय “भारत का संविधान और लोकतंत्र के लाभार्थियों का कर्तव्य उदघोष” रखा गया हैं।

कार्यक्रम में पहले सत्र की अध्यक्षता बामसेफ पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष मूलनिवासी बीरेंद्र कुमार जी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सहायक महासचिव,झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएंस मूलनिवासी लालेश्वर राम जी उपस्थित रहेंगे। जबकि उद्घाटन आदिवासी हो समाज, युवा महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी डॉ० बबलू सुंडी जी करेंगे ।

वही पहले सत्र का संचालन बामसेफ, सरायकेला जिला के जिला अध्यक्ष मूलनिवासी संदीप कुमार आर्या करेंगे। जबकि प्रस्तावना बामसेफ सरायकेला जिला के जिला महासचिव मूलनिवासी ओम प्रकाश जी रखेंगे।

दूसरे सत्र का प्रारंभ दोपहर तीन बजे से होगी जो शाम के पांच बजे तक चलेगी। जिसमे अध्यक्षता मूलनिवासी संघ, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी ढाटू हेंब्रम जी करेंगे। संचालन संविधान प्रबोधक मूलनिवासी मिथिलेश रजक की करेंगे और प्रस्तावना मूलनिवासी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मूलनिवासी सुग्रीव मुखी जी रखेंगे। जबकि मूलनिवासी संघ के कई प्रतिनिधि वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here