यूपी के सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। 3 नवंबर को इन विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे।
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने बुलंदशहर से अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। यहां से धर्मेंद्र कुमार जाटव पीपीआईडी की टिकट पर चुनाव लढ रहें है।
प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार जाटव के साथ कई कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से गांव-गांव डोर-टू-डोर जोरदार प्रचार कर रहें हैं।
बुधवार को धर्मेंद्र कुमार का चुनावी जत्था अकबरपुर, कमालपुर और भूड बस्ती में पहूंचा। जहां उन्होंने मतदाताओं से डोर-टू-डोर मिल कर प्रचार किया। उन्होंने मतदाताओं से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।
संविधान के अनुसार विधायक की क्षेत्र में क्या जिम्मेदारी होती है। क्या उन जिम्मेदारियों को निर्वर्तमान विधायकों ने निभाया है? क्षेत्र में क्या समस्यायें हैं? उन विधायकों ने विधानसभाओं में क्या मुद्दे रखें हैं? ऐसे कई बातों पर प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार चर्चा कर रहे हैं।
धर्मेंद्र कुमार शुरुवात से ही सामाजिक कार्यों में अग्रेसर है। तथा वह जनता की समस्याएं भली भांती जानते है। उनके साथ रविंद्र भारती और अजीत जीनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम प्रचार में लगी है।
उत्तर प्रदेश की एक सीट छोटकर बाकी सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 10 नवंबर को मतगणना होगी और इसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक बिहार में भी चुनाव लड़ रही है। साथ ही उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में अपने उम्मीदवार उतारकर राष्ट्र स्तरीय संगठन का परिचय दिया है।









