मूलनिवासी संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 व 27 नवम्बर को दिल्ली में।

Mulnivasi Sangh National Convention-2020

डॉ अंबेडकर भवन, रानी झांसी रोड, करोल बाग, दिल्ली में होगा दो दिवसीय अधिवेशन।

मॅगेसेसे पुरस्कार सन्मानित मू बेजवाडा विल्सन करेंगे अधिवेशन का उद्घाटन।

71 वे मूलनिवासी अधिकार दिवस के अवसर पर मूलनिवासी संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 26 व 27 नवम्बर 2020 आयोजित किया गया है। यह अधिवेशन डॉ अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड करोल बाग, नई दिल्ली में संपन्न होगा। इस दो दिवसीय अधिवशन में तीन विषयों पर गंभीर चर्चा होगी।

मूलनिवासी संघ देशभर में फैला सामाजिक संगठन है। मूलनिवासी बहुजन समाज की समस्याओं के समाधान के लिए समाज की आवाज बन रहा है। मूलनिवासी संघ ने अपने अधिवेशन का प्रारंभ संगठन का ध्वजारोहण से करेगा। उसके बाद सभी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता अधिवेशन स्थल डॉ आम्बेडकर भवन पर अधिवेशन की कार्रवाई में भाग लेने हेतु लौटेंगे।

अधिवेशन के उद्घाटक सफाई कर्मचारी आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक, रमन मॅगेसेसे पुरस्कार से सन्मानित मू बेजवाडा विल्सन करेंगे। नागपूर शहर के किसान नेता मू अविनाश काकडे मुख्य अतिथी के रूप में रहेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मू. इंजी. उमेश चन्द्र गोंड करेंगे।

दो दिवसीय अधिवेशन का दुसरा सत्र शाम 6 बजे से सुरू होगा। इस सत्र में “मूलनिवासी पहचान से साम्प्रदायिक राजनीति का खात्मा” इस विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस सत्र में मुख्य वक्त के रूप में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ डी एन एन एस यादव, युनियनिस्ट मिशन हरियाणा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुहन, मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी श्री वात्सव, तथा मूलनिवासी संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा भारती अपने विचार रखेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय महासचिव आनंद कुमार करेंगे।

तिसरा सत्र दिनांक 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संपन्न होगा। “राष्ट्रहित के नाम पर सरकार की अराजकतापूर्ण नीतियां” इस विषय पर सत्र का आयोजन किया गया है। इस विषय पर वक्ता के रूप में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सुनीता एन. कुमार, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार, जेएनयू के शोधछात्र राहुल सोनपिंपले अपने विचार रखेंगे।
सत्र की अध्यक्षता मूलनिवासी सघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय जीनवाल करेंगे।

इन दो सत्रों के अलावा तीसरा सत्र में ओर्गनइजेशनल नेटवर्किंग पर चर्चा की जानेवाली है। “संगठनात्मक नेटवर्किंग करना व्यवस्था परिवर्तन की पहली जरूरत” इस विषय पर इस सत्र में विस्तृत चर्चा की जाएगी। मूलनिवासी संघ के विभिन्न राज्य यूनिटों के राज्य अध्यक्ष इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। सत्र की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत पाटिल करेंगे।

मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजिनियर उमेशचंद्र गोंड इनके अध्यक्षीय भाषण से होगा। समापन सत्र में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाराम, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एस. धम्मी, मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय प्रशिक्षण सचिव एम टी साव तथा मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जीवनाथ राम कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here