यूपी में पीछडी जाती की महिला और बेटीयों पर अत्याचार के मामले कम होते नजर नही आ रहें। हाथरस का मामला अभी सुलझा ही नही कि यूपी के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। यहाँ तीन बहनों पर ऍसिड अटैक हुआ है।
यह घटना पक्का गावं में घटी है। तीन बहने खुशबू(17) ,कोमल(12)और आंचल (8) पर सोते समय आरोपी दबंग युवक ने हानीकारक केमिकल फेंक दिया। जिससे बडी बहन गंभीर रूप से झुलस गई जबकि दो छोटी बहनों पर केमिकल के छींटे पड़े।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि तीनों पीड़ित बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक घटना के कारण के बारे में विस्तृत जानकारी नही मिली है।
पीड़िताओं के पिता को पहले लगा कि सिलिंडर की आग से बेटियाँ झुलस गयी होगी। लेकिन पीड़ित बेटियों ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने तेजाब से उनपर हमला किया। ऐसिड अटैक के बाद लड़कियाँ चिल्लाई थी। जिसकी आवाज सुनकर पिता ने लड़कियों की पूछताछ की। पिता ने कहा की घटना के वक्त वह सो रहे थे।








