हाथरस घटना में योगी सरकार को कोर्ट ने फटकारा ; कहा..

हाथरस बलात्कार और हत्या के मामले में इलाहाबाद हायकोर्ट ने मंगलवार को योगी सरकार को कड़ी फटकार लगायी है। आधी रात में हुए पीड़िता के अंतिम संस्कार को कोर्ट ने मानवाधिकार का उल्लंघन करार दिया।

हाथरस में मूलनिवासी बेटी पर हुए अत्याचार से पूरा देश दहला हुआ है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के रवय्ये से कोर्ट भी हैरान है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने हाथरस जैसे हालात में शवों के अंतिम संस्कार पर नियम बनाने के निर्देश योगी सरकार को दिए है।

इस घटना की संवेदनशीलता देखते हुए अदालत ने प्रदेश के अधिकारी, राजनीतिक दल और अन्य सभी को सार्वजनिक बयानबाज़ी से बचने का निर्देश दिया है। साथ ही मीडिया को भी एहतियात बरतने को कहा है।

बता दे की उत्तर प्रदेश के हाथरस में १९ वर्षीय मूलनिवासी बेटी का ऊँची जाति के दरिंदों ने बलात्कार किया था। घटना के समय उन्होंने पीड़िता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। इतना ही नहीं उसकी ज़ुबान भी काट दी थी। जिसका दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। इस घटना के बाद प्रदेश की पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ आधी रात को अंतिम संस्कार कर दिया था।

ब्यूरो रिपोर्ट MNT न्यूज़ नेटवर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here