बामसेफ महाराष्ट्र यूनिट के वरिष्ठ कार्यकर्ता मा के.के.शेंडे जी इनका आज सुबह एक अपघात के कारण दुःखद निधन हुआ। बामसेफ कार्यकर्ताओं के लिए यह बहुत ही सदमा पहुंचानेवाली घटना है। उनकी दैनिक आचरण के तहत वे आज सुबह टहलने के लिए गए थे। पीछे से आयी एक टाटा सूमो गाडी ने उन्हें जोर से ठोकर मारी। इस अपघात में और एक राहगीर को अपघात हुआ। इस आकस्मिक और गंभीर अपघात में शेंडे जी का चंद्रपुर (महाराष्ट्र) के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हुआ।
के के शेंडे जी संगठन में वरिष्ठ और जुझारू कार्यकर्ता थे और राज्य स्तर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। वे स्थानीय बौद्ध मंडल के अध्यक्ष तथा चंद्रपुर के बौद्ध कृति समिति के क्रियाशील सदस्य थे।

बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा डी आर आर्या जी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा की महाराष्ट्र राज्य के बामसेफ और ऑफशूट विंग्स के संगठनात्मक विकास में उनका हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देगा। उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को बामसेफ परिवार फूले-आम्बेडकरवादी समाज कभी नहीं भूल सकेगा।






