आने वाली 28 अक्तूबर बिहार विधानसभा के पहले चरण के मतदान होने वाले है। इसी के मद्देनज़र चुनावी पार्टीयां जोर शोर से प्रचार कर रही है। वही दुसरी तरफ पीपील्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रॅटिक ने भी प्रचार तेज कर दिया है। गरुआ विधानसभा क्षेत्र से अरविंद कुमार महतो पीपीआईडी के टिकट पर चुनाव लड रहे है।
उनके प्रचार करने के तरीक़े से मतदाता खासे आकर्षित नजर आ रहे है। वे विधानसभा क्षेत्र में घुम -घुम कर अपना प्रचार कर रहे है। खास कर बस्ती झुग्गीयों में जाकर प्रचार कर रहे है। उनके भाषणो में महिला सुरक्षा, वंचित तबके का संवैधानिक हक्क और अधिकार तथा एक समान शिक्षा नीती का ज़िक्र मिलता है।
समाज की प्रगति के लिए सक्षम प्रतिनिधी को मतदान करने की अपील अरविंद कुमार महतो अपने प्रचार में कर रहे हैं। उनका चुनाव निशान मेज है।
बता दे की पहले चरण में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रॅटिक के 24 उमीदवार चुनाव लड रहे है। सभी उमीदवार उच्च शिक्षित होने के साथ मूलनिवासी बहुजन समाज के लिए जमीन स्तर पर काम भी करते है।पीपीआईडी ने हाल ही में आपणा चुनावी घोषणापत्र जारी किया। 9 बिंदूओ के इस घोषणा पत्र में महिला शशक्तिकरण, संवैधानिक अधिकार, बेरोजगारी, शिक्षा, कृषि क्षेत्र पर बात की गई है।








