बिहार विधानसभा के चुनाव पर सारे देश की नज़रें टिकी हुई है। अब राज्य में तीसरे चरण के चुनावी प्रचार ने गति पकडी है। सभी राजनीतिक पार्टियाँ भी अपने-अपने दल को जिताने में लगी हुई है। इसके लिए बिहार में बढ़ी बढ़ी रैलियाँ हो रही है। स्टार प्रचारक आकर लोगोंको अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है।दूसरी तरफ़ पीपल्स पार्टी ऑफ डेमोक्रेटिक के कार्यकर्ता कम संसाधनों होते हुए भी गाव गाव प्रचार कर रहे है।
बिहार के तीसरे चरण में सुपौल ज़िला के निर्मली विधानसभा में वोटिंग होगी। यहाँ पीपीआईडी के रामदेव शर्मा चुनाव लड़ रहे है। तथा सुपौल विधानसभा में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने पंकज कुमार मंडल को टिकट दिया है। राम शर्मा का चुनावी निशान टेबल छाप है तो पंकज कुमार का चुनावी निशान कैमरा छाप है।
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया ड़ेमोक्रेटिक बिहार के गाव देहातो में जाकर प्रचार कर रही है। अलग अलग टीम का गठन कर वे अपना प्रचार कर रहे है। घर घर जाकर मीटिंग कर लोगों को संवैधानिक हक्क दिलाने की बात वे कर रहे है। जिससे उन्हें क्षेत्र में जनता का विशाल समर्थन मिल रहा है।
दोनों उम्मीदवार मूलनिवासी समाज तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं। पिछड़े और वंचित लोगों की समस्याओं को यह पहले से ही जानते है। चुनकर आने के बाद उनके विकास के लिए जी जान से काम करने का वचन उन्होंने जनता को दिया है।










