सबकी शान संविधान
हम सबकी शान है संविधान
दलित-बहुजनों की जान है संविधान
भारत देश का गर्व है संविधान
न्याय, समानता और स्वतंत्रता को सुनिश्चित करता है,
बिना भेद के सबको अवसर, इज्जत और सम्मान देता है,
ऊंच-नीच और छुआछूत के भेद को मिटाता है,
अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करना सिखलाया है,
शिक्षा का अधिकार दिलाया है,
इसकी बदौलत…
हम इंसान बन सके,
रोजगार के अवसर मिल सके,
राजनीति के द्वार खुल सके,
ये है तो हम भी हैं…
ये है तो कानून भी है…
ये है तो लोकतंत्र भी है…
इसलिए…
सब शान से बोलो जय संविधान
गर्व से बोलो जय संविधान
दिल में रखो इसे हमेशा,
इस पर सदा ही भरोसा,
हम सबकी शान है संविधान
दलित-बहुजनों की जान है संविधान
भारत देश का गर्व है संविधान
- डॉ सीमा माथुर दिल्ली विश्वविद्यालय










