क्या आप चीनी युक्त शहद तो खा नहीं रहे हैं? जिहां सही पढ़ा अपने। क्योंकि भारत में शहद बिक्री एक बड़ा व्यापार है। क्योंकि भारत में शहद को एक दवाई के रूप में भी देखते हैं। खास कर सर्दी के दिनों में शहद की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की यह बात सामने आयी है।
यह आप देख सकते हैं की देश की कई कंपनियां शहद बेचकर अरबों खरबों की मालिक हो गयी हैं। जब मांग बढती है तो अक्सर मुनाफखोर विक्रेता माल में मिलावट करके उसे बेचना शुरू कर देता है। भारत में यह नया नहीं है। चावल में कंकर से लेकर, आटा, तेल, घी, दूध सब जगह मिलावट होती है। औषधीय तत्त्व माने गए शहद में भी भारी मिलावट होती है। चावल, घी या तेल दूध की मिलावट को पकड़ा जा सकता है। लेकिन शहद में हो रही मिलावट को पकड़ना मुश्किल जा रहा है।
शहद में मिलावट का आरोप अब दूसरे तीसरे कोई नहीं बल्कि देश की अरबों-खरबों का व्यापार कर रही कंपनियों पर लगा है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) नाम के संस्था ने यह कहा है की उनकी जाँच में देश की 13 ड़े-छोटे ब्रांड्स के शहद में चीनी है। आपको बता दें की शहद ऐसा खाद्य उत्पाद है जिसमें दुनिया में सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है।
डाबर, पतंजलि, बैद्यनाथ, झंडू, हितकारी और एपिस हिमालय जैसी कंपनियों पर यह शहद में मिलावट का आरोप लगा है। हालंकि यह कम्पनियाँ इससे इंकार कर रही है। उनका कहना है के वे एफएसएसएआई के मानकों पर खरे उतरे हैं।
लेकिन आपको इस बात की जानकारी दें की भारत सरकार ने निर्यात किये जानेवाले शहद की जाँच के लिए एफएसएसएआई के मानकों के अलावा एनएमआर यानी कि न्यूक्लियर मेग्नेटिक रेजोनेंस यह टेस्ट अनिवार्य किया है। जिससे शहद में हो रही मिलावट का साफ पता होता है।
सीएसई का कहना है की 13 प्रमुख ब्रांड के नमूनों को उन्नत एनएमआर तकनीक पर परखा गया और उनमें से ज्यादातर फेल हो गए।
आपको यह भी बता दें की शहद में गन्ने और मक्के के पौधों से बनी चीनी की मिलावट होती रही है। अब चावल और चुकंदर जैसे पौधों से प्राप्त पौधों की चीनी का इस्तेमाल होता है।
सीएसई का कहना है की उन्होंने इस सारे मामलों की बारीकी से जांच की है। रिसर्च कहती है की शहद में चीन से आयात गोल्डन सिरप, राइस शुगर सिरप और इनवर्ट शुगर सिरप का इस्तेमाल होता है। ऑल पास सिरप जैसे पदार्थ एफएसएसएआई के 2020 के शहद मानकों को भी पार कर जाते हैं जोकि शहद नहीं हैं। यानी शहद के नामपर हम चीनी का उपभोग कर रहे हैं।
इसके बारे में विस्तृत जानकारी आप https://www.downtoearth.org.in/hindistory इस वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।







