पीपीआईडी का किसान आंदोलन को समर्थन

तीन कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (पीपीआईडी) ने अपना समर्थन दिया है। पीपीआईडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल ने कहा कि हम शुरु से कांग्रेस और बीजेपी की किसान विरोधी निति के बारे में अपनी भूमिका रखते आ रहे हैं। वर्तमान 3 बिलों का हमने अपने संगठन के माध्यम से विरोध किया है। हमने अपनी पार्टी की वर्चुअल बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की है। अभी वर्तमान में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को पीपीआईडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी बोरकर साहेब के हस्ताक्षर से खत लिखकर किसान संगठनों को हमारी भूमिका तथा समर्थन के बारे में बताया है। हेमराज सिंह पटेल ने कहा कि नये 3 कृषि बिलों को रद्द करने की हम किसान संगठनों की मांग का हम समर्थन करते हैं और उनके साथ हम खडे हैं।

इन वीडियो को भी देखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here