उत्तराखंड: ग्लेशियर टूटा, 8 लोगों की मौत, 384 को सुरक्षित ,राहत और बचाव कार्य जारी। 

 उत्तराखंड के जोशीमठ में फिर एक बार नैसर्गिक आपदा आ गयी है, इस प्राकृतिक आपदा से 384 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है जिनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं अब तक 8 लोगों के शव भी बरामद हुए  है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। 

सेना और SDRF से मिली जानकारी के मुताबिक बर्फीली तूफान वाली जगह पर बॉर्डर रोड्स के मजदूरों के दो कैम्प मौजूद थे।  यहां पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। ग्लेशियर के गिरने की सूचना सेना के जवानों द्वारा मिली थी। हालांकि, बर्फबारी के कारण उस इलाके में संपर्क नहीं हो पा रहा है। 

मौसम के बहुत अधिक खराब और बर्फबारी की वजह से कई जगहों पर रास्ता बंद हो गया था. इस वजह से राहत और बचाव टीम को पहुंचने में काफी वक्त लगा।  इस जगह से सेना का कैंप करीब तीन किलोमीटर दूरी पर है। खबर मिलते ही सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर  तलाशी अभियान शुरु कर दिया , लेकिन खराब मौसम और संचार सुविधा न होने के कारण सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here