
साथियों, मूलनिवासी बहुजन समाज के राजनैतिक दल अखबारों के माध्यम से हमें परिचित होते हैं। कोई न कोई मुद्दे के आधार पर दल खड़े होते दिखाई देते हैं। अधिकतर दल व्यक्तिवादी अर्थात व्यक्ति के महिमामंडन से खड़े होते हैं। व्यक्तियों का प्रभाव कम या समाप्त होते ही व्यक्तियों के दल भी समाप्त होते हैं।
मूलनिवासी बहुजन समाज को ऐसे दलों की आवश्यकता है जो फूले-अंबेडकर मिशन और विचारधारा के लिए कार्य करें। फूले-आंबेडकर विचारधारा के लोकतान्त्रिक मूल्य के तहत कार्य करें। पीपीआईडी जैसे दल इस पथ पर चलते हुए हमें दिखाई देते हैं। आपको बता दें की पीपीआईडी अर्थात पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की 2017 में स्थापना हुई। यह दल अभी 15 से अधिक राज्यों में अपना संगठनात्मक नेटवर्क खड़ा कर रहा है। जगह-जगह इसकी राज्य कार्यकारिणियाँ स्थापित की जा रही है। अभी हाल ही में हरियाणा राज्य की कार्यकारिणी का गठन हुआ।
हाल ही में 22 मई 2022 को हरियाणा के कुरूक्षेत्र, यूथ हॉस्टल- पैराकिट , पीपली में पीपीआईडी की दो वर्ष के लिए 2022-2024 की प्रदेश कार्यकारिणी गठन हुआ। पीपीआईडी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मू. सुनीता एन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरियाणा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस मीटिंग में निरवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मू. हरिचन्द भी उपस्थित थे।
वर्ष 2022-2024 की प्रदेश कार्यकारिणी में मू. सुभाष चंद्र जांगड़ा जी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। मू. सुभाष चंद्र जांगण्डा ने पिछली कार्यकरिणी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी निभाई थी। अब इस नई कार्यकारिणी में मू. डॉ अत्तर सिह दहिया जी को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में मू. पूनम लता को प्रदेश उपाध्यक्ष तो मू. डा. ओम सिह जी को प्रदेश वित्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा हरियाणा प्रदेश कायकारीणी में मू. सुमेर चन्द कश्यप – कैथल से, मू. अजय सिंह दहिया, भिवानी से, मू. दलबीर सिह, सिरसा से, मू. रणधीर सिंह बौहरिया, सोनीपत से, मू. मानसिंह चौपडा गुड़गांव से, मू. सत्य नारायण सिंह, कैथल से मू. ईश्वर सिह – रेवाडी से, मू. जोगिन्दर सिह करनाल से व मू. आर के चौपडा, सोनीपत पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। दिन भर चली इस बैठक में पार्टी की लोकतान्त्रिक कार्यपद्धति के अनुसार इस नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चली।
इस बैठक में मुख्य रूप से एड. पूनम बेदी, राष्ट्रीय महासचिव, पीपीआईडी महिला विंग, पीपीआईडी लीगल सेल के एड. सी. आर. नरवाल, पीपीआईडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कांशीराम खिच्ची विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में 2020-2022 की पूर्व कार्यकारिणी के प्रदेश महासचिव मू. सुभाष चंद्र जागडा ने दो वर्षों के गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात सदन ने 2020-2022 की कार्यकारिणी को भंग किया और नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसके लिए उपस्थित सदस्यों में से पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के आधार पर मू. हरिचंद जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने हरियाणा राज्य की कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। सभी ने पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक को राज्य में प्रबल-प्रखर रूप में गांव-गांव तक पहुंचाने की प्रतिज्ञा लेते हुए बैठक का समापन किया।






