भारत मे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत ज्योतिबा फुले के परिनिर्वाण दिवस 28 नवंबर के अवसर पर लोकतान्त्रिक संगठन बामसेफ की तरफ से ज्योतिबा फुले का सादर अभिवादन।

राष्ट्रनिर्माता डॉ. बाबा साहब आंबेडकर तो फूले के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अत्यअधिक प्रभावित थे। वे फूले को अपने सामाजिक आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत‍ मानते थे। राष्ट्रपिता फुले द्वारा चलाये गये सत्यशोधक समाज के आंदोलन के अनुयायियों द्वारा आंदोलन का विघटन कर उसको कांग्रेस पार्टी में विलय करने के बाद डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने घोषित किया कि वह राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले के सामाजिक क्रांति के आंदोलन को आगे ले जाने के लिए उनके एकमात्र उत्तराधिकारी है। 28 अक्‍टूबर,1954 को पुरूदर स्टे‍डियम, मुम्‍बई में भाषण देते हुए उन्‍होंने तथागत बुद्ध और संत कबीर के बाद ज्योतिबा फूले को अपना तीसरा गुरू माना।

डॉ. अम्‍बेडकर ने अपने भाषण में कहा कि-
“and my third Guru is Jyotiba Phule. It is only Phule who taught the lessons of humanity. In earlier political movement, we all were going on the path of Jyotiba, my life is influenced by their teachings. अर्थात् मेरे तृतीय गुरू ज्‍योतबा फूले हैं । केवल उन्‍होंने ही मानवता का पाठ पढाया । प्रारम्भिक राजनीतिक आन्‍दोलन में हमने ज्‍योतिबा के पथ का अनुसरण किया । मेरा जीवन उनसे प्रभावित हुआ है”।

डॉ. अम्‍बेडकर ने अपनी प्रसिद्ध पुस्‍तक
“WHO WERE THE SHUDRAS? How they came to be the Fourth Varna in the Indo-Aryan Society – शूद्र कौन थे? वे इंडो आर्यन सोसाइटी का चौथा वर्ण कैसे बने” को 10 अक्‍टूबर, 1946 को ज्योतिबा फूले को समर्पित करते हुए लिखा कि-“The Greatest Shudra of Modern India who made the lower classes of Hindus conscious of their slavery to the higher classes and who preached the gospel that for India social democracy was more vital than independence from foreign rule.”
अर्थात “जिन्‍होंने हिन्‍दू समाज की पिछड़ी जातियों को, उच्‍च वर्णों के प्रति उनकी गुलामी की भावना के सम्‍बन्‍ध में जागृत किया और जिन्‍होंने विदेशी शासन से मुक्ति पाने से भी सामाजिक लोकतंत्र की स्‍थापना अधिक महत्‍वपूर्ण है, इस सिद्धांत का प्रतिपादन किया, उस आधुनिक भारत के महान शूद्र महात्‍मा फूले की स्‍मृति में सादर समर्पित ।

हमारी सभी समस्याओं का मूल कारण हमारी अज्ञानता है (Ignorance is root cause of suffering)। ऐसा तथागत बुद्ध का मानना था।
ऐसा ही मत राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले का भी था। उन्होने कहा है कि
“विद्या बिन मति गई,
मति बिन नीति गई,
नीति बिन गति गई,
गति बिन वित्त गया,
वित्त बिन शुद्र पतित हुए,
इतना घोर अनर्थ मात्र एक अविद्या के कारण हुआ “
इसलिए बाबा साहेब ने भी अपने आदेश में मूलनिवासी बहुजन समाज को एजुकेट/ शिक्षित करने का सन्देश दिया. (These are final words of advice to you, Educate, Agitate, Organise and faith in your self and never loose your hope )। शिक्षित करने से मतलब सामाजिक शिक्षा से है। बाबा साहेब ने कहा था कि गुलामों को गुलामी का एहसास करा दो वह अपनी गुलामी कि जंजीरे स्वयं तोड़ देगा (Tell the slaves that he is slaves and he will revolt against slavery)।
बामसेफ संगठन (www.bamcef.org.in) राष्ट्रपिता फुले के मार्ग का अनुशरण करके उनके द्वारा तंय लक्ष्य को प्राप्त करने की शपथ लेता है। बामसेफ संगठन ने राष्ट्रपिता फुले के मार्ग का अनुशरण करने के लिए लगभग 25 एकड़ भूमि पर कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रांति संस्थान का निर्माण रींगनाबाड़ी नागपुर मे किया है ।
डीके खापर्डे मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से ढेर सारा मूलनिवासी साहित्य अत्यंत सस्ती दर पर प्रकाशित किया गया है जिसे आप बामसेफ के किसी कार्यक्रम या स्टाल से खरीद सकते है जो अत्यंत सस्ते दर पर उपलब्ध है।
गुलामगिरी बुनियादी ग्रंथ है जिसको पढे बिना भारत में जाति के षड़यंत्र को समझना असंभव है। अगर अभी तक आपने इसे नही पढ़ा है तो जोतिबा फूले लिखित इस अद्भुत ग्रंथ को आज ही पढ़ डालें, यही भारत की सामाजिक क्रान्ति के पितामह को सच्चा अभिवादन होगा। डीके खापर्डे मेमोरियल ट्रस्ट ने इसका हिंदी अनुवाद प्रकाशित किया है जो अत्यंत सस्ते दर पर उपलब्ध है।

फुले-आंबेडकर सहित सभी मूलनिवासी महापुरुषों की विचारधारा के प्रचार-प्रसार करने हेतु बामसेफ संगठन का 38वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिनाक 25,26, 27 और 28 दिसंबर को राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश मे आयोजित किया जा रहा है जिसे
MNT News Network
MBN News Network
M90 News INDIA

यूट्यूब चैनल और उनके फेसबुक पेज पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि आप उपरोक्त चैनल पर लाइव टेलीकास्ट देखें और बामसेफ संगठन को यथासंभव सहयोग करें।

जय भीम – जय मूलनिवासी-जय भारत – जय संबिधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here