==========
बीते छब्बीस जुलाई, दो हजार तेईस को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई, रीवा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय था, “राष्ट्रहित में समानुपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जातीय जनगणना आवश्यक हैं।” इस कार्यक्रम के लिए इस दिन को इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन सन उन्नीस सौ दो में छत्रपति साहू जी महाराज ने अपने राज्य के पिछड़े वर्गो को शासन – प्रशासन के पदो और शिक्षा के क्षेत्र में पचास फीसदी आरक्षण देने का आदेश जारी किया था।
=======
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित गौपाल मैरिज गार्डेन, सोनौरा में दिनांक छब्बीस जुलाई, दो हजार तेईस के दिन को यादगार बनाने के लिए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई, रीवा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया किया।
बताते चले की सिर्फ रीवा में ही नहीं बल्कि पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) द्वारा देश भर के विभिन्न जिलों में छब्बीस जुलाई को प्रतिनिधित्व दिवस के रूप में बनाया गया।
यह दिन इसलिए भी खास हैं क्योंकि छब्बीस जुलाई, उन्नीस सौ दो ईस्वी में छत्रपति साहू जी महाराज ने अपने राज्य में पिछड़ों को शासन – प्रशासन के पदो और शिक्षा के क्षेत्र में पचास फीसदी आरक्षण देने का आदेश जारी किया था।
साहू जी महाराज ने यह आरक्षण राज्य के उन नब्बे फीसदी आबादी को दिया था जिसमे समाज के सभी शोषित और पीड़ित शामिल थे। जिन्हे आज के दौर में हम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के रूप में जानते हैं।
इस दिन को यादगार बनाने के लिए पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक जिला इकाई, रीवा द्वारा गोपाल मैरिज गार्डेन सोनौरा , बाई पास , जिला रीवा में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमे “राष्ट्रहित में समानुपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जातीय जनगणना आवश्यक है” इस विषय पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी के इस कार्यक्रम में समाज के अन्य संगठनों ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय संगठन सचिव मूलनिवासी आर० के० विद्यार्थी ने किया । जबकि संचालन पीपीआई (डी) के रीवा, जिला सचिव मूलनिवासी श्रवण कुमार पटेल ने किया।
वही वक्तगणों के रूप में क्लस्टर प्रभारी प्रोफेसर गिरीश सिंह , जिला प्रयागराज से संविधान प्रबोधक मूलनिवासी रजनीश प्रजापति, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के रास्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी यज्ञ निवास यादव और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष मूलनिवासी रविराज बौद्ध उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। वक्तगणों ने चर्चा के विषय पर अपनी अपनी बातो को रखा। साथ ही जातीय जनगणना पर जोर दिया गया।








