===========
पंद्रह नवंबर, दो हजार ! यह वह तारीख है जब झारखंड बिहार से अलग होकर एक अलग राज्य बना। बीते पंद्रह नवंबर को झारखंड का तेईसवां स्थापना दिवस मनाया गया। लेकिन झारखंड के लोग आज भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिनमे से गरीबी एक महत्वपूर्ण समस्या हैं।
===========
कई तरह के खनिज संपदा से परिपूर्ण होने के बावजूद झारखंड में गरीबी एक महत्वपूर्ण समस्या हैं।
झारखंड को बिहार से अलग हुए तेईस साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन विभिन्न सरकारें आज तक प्रदेश की प्रमुख समस्याओं में कुछ खास सुधार नहीं कर पाई हैं।
देश के साथ साथ झारखंड भी बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, खराब शिक्षा और गरीबी की मार झेल रहा हैं।
आंकड़ों की माने तो झारखंड में छियालिस फीसदी से अधिक लोग अब भी गरीब हैं। यानी प्रदेश के लगभग आधे लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
बताते चले की, साल दो हजार बाईस में झारखंड विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार यह बताया गया था की, झारखंड को गरीबी से उबारने के लिए सरकार कई तरह का प्रयास कर रही है।
एनएफएचएस – चार यानी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी का प्रतिशत पचास दशमलव नौ तीन फीसदी (50.93%) और शहरी क्षेत्रों में गरीबी पंद्रह दशमलव बीस फीसदी (15.20%) है।
वही पूरे प्रदेश की बात करे तो झारखंड की कुल आबादी का छियालिस दशमलव सौलह फीसदी आबादी गरीब हैं।
अगर झारखंड के जिलों की बात करे तो धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची और पूर्वी सिंहभूम ये वैसे जिले है जिसमे सबसे कम गरीबी है।
ये वो जिले है जो ज्यादा शहरीकृत है और जो उद्योग तथा खनिज संपदा से सम्पन्न है।
जबकि राज्य के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में गरीबी बहुत अधिक है। जिसमे साहिबगंज, पाकुड़, चतरा और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिले आते हैं।
आंकड़ों के मुताबिक इन जिलों में गरीबी बहुत अधिक पाई गई है।







