गया लोकसभा चुनाव क्षेत्र से पीपीआई (डी) के उम्मीदवार का नामांकन।

=============

बीते इक्कीस मार्च, दो हजार चौबीस दिन गुरुवार को गया लोकसभा चुनाव क्षेत्र से पीपीआई (डी) के उम्मीदवार एडवोकेट मूलनिवासी अरुण कुमार ने पार्टी समर्थकों के साथ अपना नामांकन करवाया। पार्टी समर्थकों ने बताया की हमारी पार्टी सत्ता में आई तो देश के संविधान को संपूर्ण रूप से लागू करवाएगी।

=============

पीपीआई (डी) यानी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के शिक्षित एवम् कर्मठ कार्यकर्ता मूलनिवासी एडवोकेट अरुण कुमार ने गया लोकसभा चुनाव क्षेत्र से पहला नामांकन करवाया।

बीते इक्कीस मार्च, दो हजार चौबीस दिन गुरुवार को सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मूलनिवासी एडवोकेट अरुण कुमार ने नामांकन करवाने पहुंचे।

इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक उपस्थित रहें। जिन्होंने खूब नारेबाज़ी की और फूलों की माला पहनाकर गया चुनाव क्षेत्र प्रत्याशी मूलनिवासी एडवोकेट अरुण कुमार को बधाई दी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथ में भारत का संविधान दिखा। साथ ही मूलनिवासी महापुरखों की तस्वीरें भी पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में दिखी।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा की पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) देश भर के विभिन्न चुनाओं में सक्रिय हैं। जो बहुत जल्द इस देश में मूलनिवासी बहुजन समाज का शासन स्थापित करने जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि, पिछले सात दशकों से ब्राह्मणवादी विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टियों ने देश के पचासी फीसदी मूलनिवासियों का खूब शोषण किया। लेकिन अब इस देश का मूलनिवासी बहुजन समाज जाग चुका हैं वे अब और अपने अधिकारों का हनन होते हुए नहीं देख सकते।

उन्होंने कहा की अब समय आ गया हैं इस देश से ब्राह्मणवादी तानाशाही सरकारों को उखाड़ फेंक, देश में मूलनिवासी बहुजन समाज का शासन स्थापित करने का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here